फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Couple harassed by Guna TI attempts suicide in front of CM House, police detain them

MP News: सीएम हाउस के सामने गुना टीआई से प्रताड़ित दंपति ने आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने हिरासत में लिया

Mon, 06 Oct 2025 06:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 06 Oct 2025 06:05 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में सोमवार दोपहर एक व्यापारी दंपति ने मुख्यमंत्री निवास के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने समय रहते दोनों को पकड़कर आत्मदाह से बचा लिया। गुना जिले के इस दंपति का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन ने दुकान विवाद में उनके साथ अन्याय किया है और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

विज्ञापन
MP News: Couple harassed by Guna TI attempts suicide in front of CM House, police detain them
सीएम आवास के बाहर आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री निवास के बाहर गुना के एक व्यापारी दंपति ने सोमवार दोपहर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस की सक्रियता से दंपति को आत्मदाह से पहले ही हिरासत में ले लिया गया। दोनों सुरक्षित हैं। व्यापारी दंपति का आरोप है कि गुना जिले के कोतवाली टीआई ने उन्हें झूठे केस में फंसा दिया है। मैंने दुकान के मालिक को 65 लाख रूपए दे चुका है। उक्त दुकान में 20 से अधिक वर्षों से दुकान संचालित कर रहा हूं। पहले किराया देता था। अब खरीदने का अनुबंध होने के बाद भी दुकान का मालिक न तो दुकान की रजिस्ट्री करा रहा है और न ही पेसे लौटा रहा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Cough Syrup: कफ सिरप कांड में CM का बड़ा एक्शन; ड्रग कंट्रोलर हटाए गए, डिप्टी डायरेक्टर समेत तीन अफसर निलंबित
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देवकीनंदन सोनी गुना के रहने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मैंने वर्षों  पहले एक दुकान को खरीदने का अनुबंध किया है। दुकान मालिक की बेटी की शादी होने वाली थी तो हमने पैसे पहले ही दे दिए थे। लेकिन दुकान की रजिस्ट्री नहीं कराई गई। अब प्रशासन के साथ मिलकर दबोगों ने दुकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित दंपति देवकीनंद सोनी और उनकी पत्नी का आरोप है, कि दुकान विवाद में गुना पुलिस और प्रशासन ने उनके साथ गुंडागर्दी की है, लेकिन उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही। भोपाल पुलिस का कहना है की पति-पत्नि सुरक्षित हैं। उनसे मामले को लेकर पूछताछ करते हुए अधिकारियों द्वारा मदद का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल आगे की कार्यवाही जारी, जांच में जो भी तथ्य सामने आएगें, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Cough Syrup: परासिया के ‘अपना मेडिकल स्टोर’ का लाइसेंस रद्द, दवाओं की बिक्री पर रोक

देवकी नंदन सोनी अपनी पत्नी के साथ आज सुबह भोपाल पहुंचे। दोपहर में मुख्यमंत्री निवास के बाहर ऑटो से पहुंचे और पति-पत्नी शरीर पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास करने लगे। हालांकि पुलिस को पहले से सूचना मिल गई थी कि गुना से सोनी दंपति सीएम हाउस के सामने आत्मदाह करने के लिए आ रहे हैं। इसलिए पुलिस के अधिकारी पहले से मौके पर मौजूद थे। श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने पहले से टीमें तैनात कर रखी थीं। दंपति ने जैसे ही अपने शरीर पर केरोसिन डाला, पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों ने दंपति को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि दंपति का तर्क है कि गुना पुलिस और जिला प्रशासन एकतरफा कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ एक्शन ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed