फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   student threatened his female professor with an acid attack and demanded an incestuous relationship with her

MP News: एकतरफा प्यार में पड़े छात्र ने महिला प्रोफेसर को दी एसिड अटैक की धमकी, अनैतिक संबंध का बना रहा दबाव

Mon, 06 Oct 2025 07:37 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Mon, 06 Oct 2025 07:37 PM IST
सार

ग्वालियर में लॉ कॉलेज की महिला प्रोफेसर को छात्र दुष्यंत सागर ने एकतरफा प्यार में एसिड अटैक की धमकी दी और अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध पर प्रोफेसर ने मुरार थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को यौन उत्पीड़न व धमकी की धाराओं में गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
student threatened his female professor with an acid attack and demanded an incestuous relationship with her
महिला प्रोफेसर को एसिड अटैक की धमकी देने का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर एकतरफा प्यार में पागल एक स्टूडेंट ने अपनी महिला प्रोफेसर को एसिड अटैक से बदसूरत कर देने की धमकी दी है। यह छात्र अपनी महिला शिक्षिका से अनैतिक संबंध बनाना चाहता है और विरोध जताने पर इस तरह की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन


इस मामले में घबराई प्रोफेसर ने घटना की शिकायत मुरार थाने में की है। मुरार पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ धमकी देने और यौन उत्पीड़न की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला प्रोफेसर के साथ स्टूडेंट दुष्यंत सागर कई दिनों से बदसलूकी कर रहा था। आरोपी छात्र शिवपुरी जिले का रहने वाला है। महिला प्रोफेसर और आरोपी छात्र एक ही महाविद्यालय के हैं, इसलिए महिला प्रोफेसर और स्टूडेंट दुष्यंत सागर एक दूसरे को बखूबी जानते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  'लव जिहाद' के आरोप में बुरे फंसे, कांग्रेस पार्षद कादरी का पद जाएगा, BJP बैठक में प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में आरोपी दुष्यंत सागर ने महिला प्रोफेसर का पड़ाव इलाके में पीछा किया और उनसे अवैध संबंध बनाने के लिए दवाब बनाया। महिला प्रोफेसर ने जैसे तैसे महिला थाने में छिपकर आरोपी स्टूडेंट से खुद को बचाया और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने महिला प्रोफेसर की शिकायत के बाद आरोपी स्टूडेंट दुष्यंत सागर को गिरफ्तार कर लिया है।

मुरार क्षेत्र की निवासी 39 वर्षीय महिला प्रोफेसर अपने पिता और भाई के साथ रहती हैं। वह शहर के एक लॉ कॉलेज में पढ़ाती हैं। उनके कॉलेज में शिवपुरी निवासी दुष्यंत सागर पढ़ता था। एक साल से प्रोफेसर उसके संपर्क में थीं। पढ़ाई को लेकर दोनों के बीच फोन और मैसेज पर बातचीत होती थी। इसी दौरान छात्र ने प्रोफेसर से 35 हजार रुपए उधार लिए थे। जब प्रोफेसर ने पैसे लौटाने को कहा तो दुष्यंत ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बताया कि दुष्यंत सागर पहले उसी कॉलेज में पढ़ता था। प्रोफेसर के संपर्क में आया। फिर धमकी देकर रिश्ते बनाने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed