फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   There is excitement in the city regarding the consecration of Ramlala's life.

Bhopal News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में दिखने लगा उत्साह, जगह जगह किए जा रहे आयोजन

Wed, 03 Jan 2024 01:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 03 Jan 2024 01:06 PM IST
सार

Bhopal News: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हिंदू संगठन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने में जुटे हुए हैं। बता दें कि अक्षत कलश के चावल घर घर देने के साथ ही कई अन्य आयोजन भी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
There is excitement in the city regarding the consecration of Ramlala's life.
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में दिखने लगा उत्साह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अभी से ही पूरे प्रदेश में उत्साह और जोश नजर आने लगा है। एक तरफ अक्षत कलश के चावल देकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर इसी कड़ी में भोपाल के कमल पार्क स्तिथ शीतल दास की बगिया में जागृत हिंदू मंच के कार्यकर्ता और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें दीप जलाकर, आतिशबाजी कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और भगवान श्री राम दरबार के समक्ष दीप जलाकर प्राण प्रतिष्ठा की तारीख 22 जनवरी 2024 की प्रदर्शनी सजाई गई। इस अवसर पर मंच के दुर्गेश केसवानी, राजा भैया सेन, विवेक पांडे,अनिल मोटवानी, हर्ष इंगोले बसंत गनोते ,अमित वर्मा ,शिवराज सिंह समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन


मनाएंगे राम दिवाली 
मंच के संरक्षक डॉ दुर्गेश केसवानी ने बताया कि भगवान श्री राम जब 14 साल बाद अयोध्या आए थे तो दिवाली मनाई गई थी और इस बार तो सदियों के बाद भगवान श्री राम अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं ऐसे में भगवान श्री राम के स्वागत में राम दिवाली मनाने के लिए देश क्या पूरा विश्व आतुर है। 22 जनवरी को शाम को अपने घर में कम से कम पांच दीपक लगा कर घर को सजा जायेगा। मिठाई बांटी जाएगी। साथ ही सभी से अपील की जायेगी कि एक बार अयोध्या अवश्य जाएं और रामलाल के दर्शन करें।
विज्ञापन


ऐसे मनाएंगे खुशी
मंच के संयोजक सुनील जैन एडवोकेट ने बताया कि भगवान श्री राम अयोध्या में 550 वर्षों की संघर्ष एवं लाखों हिंदुओं के बलिदान के बाद पुनः प्रतिष्ठित होने जा रहे हैं। दिनांक 22 जनवरी 2024 को दिन के 11:00 बजे से भगवान श्री राम की बाल अवस्था की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में होगी, सभी लोग अयोध्या नहीं जा सकते इसलिए इस दिन अपने आस पड़ोस के मंदिर में इकट्ठा होकर और अन्य राम भक्तों को भी वहां ले जाकर सामूहिक रूप से पूजा पाठ करेंगे। हनुमान चालीसा पढ़ेंगे, राम रक्षा स्त्रोत पढ़ेंगे, सुंदरकांड करेंगे, प्रसाद बांटेंगे, भंडारा करेंगे और एलईडी या टेलीविजन लगाकर जो अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी उसका लाइव प्रसारण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या से भोपाल की ‘डमरू टीम’ को बुलावा
भोपाल की 108 सदस्यों की डमरू टीम 20 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी और अपने डमरू के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की स्तुति करेगी। यह देश की इकलौती टीम है, जिसके लिए अयोध्या से न्यौता आया है। तीर्थ क्षेत्र श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से भोपाल की श्री बाबा बटेश्वर कीर्तन समिति को बुलाया गया है। ‘डमरू टीम’ अपने अलग अंदाज में झांझ-मंजीरों, डमरू, नगाड़ों से पूरे माहौल को भक्तिमय करने में माहिर है। डमरू कलाकारों में एक शृंगी बजाने में महारत है। इस शृंगी हिमालय के तराई से मंगाई गई है। जो कि मेढ़ा यानि भेड़ के सींग से बनाई जाती है।

इसके अलावा वाद्य यंत्रों में  30 डमरू, 35 शंख, 1 पुनेरी ढोल, 35 झांझ-मंजीरे, 60 इंच का 1 नगाड़ा, 4 छोटे ढोल, 1 थाल घंटा, 4 डंडों में पिरोए हुए 2000 हजार घुंघरू भी शामिल हैं। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के चंपत राय की ओर से निमंत्रण 15 दिन पहले आया था। इसके बाद से ही तैयारी शुरू कर दी थी। डमरू टीम के मुखिया अर्जुन सोनी ने बताया कि टीम में 2600 से अधिक सदस्य हैं लेकिन कार्यक्रम के दौरान 108 लड़कों का चयन किया गया है।


22 जनवरी की मांगी छुट्टी
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर्व को मनाने मध्य प्रदेश के कर्मचारियों ने 22 जनवरी की मांगी छुट्टी। राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम से 22 जनवरी को प्रदेश के कार्यालयों में सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed