फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Theft worth lakhs from former minister Rajkumar Patel's house, miscreants took away jewellery and rifle

Bhopal Crime: पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के घर लाखों की चोरी, जेवर और राइफल ले गए बदमाश

Wed, 17 Sep 2025 07:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 17 Sep 2025 07:53 PM IST
सार

भोपाल स्थित पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजकुमार पटेल के सूने घर में चोरी हुई। बदमाश लाखों के जेवरात, नकदी और दो लाइसेंसी रिवॉल्वर ले गए। घटना परिवार के बकतरा गांव में रहने के दौरान हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Theft worth lakhs from former minister Rajkumar Patel's house, miscreants took away jewellery and rifle
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के सूने पर घर पर धावा बोलकर बदमाश लाखों रुपये का सामान समेट कर भाग निकले। घटना उस वक्त हुई जब पटेल व उनका परिवार अपने पैतृक गांव बकतरा में था तथा यहां पर घर में ताला लगा हुआ था। चोरी गए सामान में सोने-चांदी के जेवरात के साथ ही राइफल भी शामिल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल मूल रूप से सीहोर जिले के बकतरा के रहने वाले हैं। यहां पर उनका पैतृक घर है। गत 2 सितंबर को गांव में उनकी माताजी का निधन हो गया। 14 दिसंबर को गांव में रसोई का कार्यक्रम था। पटेल व उनके परिवार के सभी लोग इस समय बकतरा में रहते हैं। भोपाल के विद्यानगर स्थित उनका आवास सूना था। बीती रात जब वह अपने घर लौटे तो देखा कि गेट के ताले टूटे पड़े हुए हैं। घर के अंदर जाकर देखा तो पाया कि कमरे में सामान बिखरा पड़ा है तथा अलमारी के लॉकर भी टूटे हुए हैं। चेक करने पर पाया कि अलमारी में रखी हुई दो लायसेंसी रिवॉल्वर, 50-60 तोला सोना, दो किलो चांदी और दो से तीन लाख रुपये नकदी गायब हैं। सूचना मिलते ही बागसेवनिया पुलिस घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। जहां एफएसएल टीम के साथ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा केस; जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश पर याचिकाकर्ता को सीबीआई ने सौंपा जांच डाटा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। घर के आसपास तथा सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए पुलिस ने बदमाशों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। आशंका है कि चोरी में किसी परिचित का हाथ हो सकता है। पुलिस के अधिकारी भी मौके का निरीक्षण किया और संदिग्धों से पूछताछ के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed