फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   The Kerala Story: MP Pragya claims- Situation like 'The Kerala Story' in Bhopal too

The Kerala Story: सांसद प्रज्ञा का दावा- भोपाल में भी 'द केरल स्टोरी' जैसे हालात, लवजिहाद और धर्मांतरण जारी

Mon, 08 May 2023 10:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 08 May 2023 10:45 PM IST
सार

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि यह अकेले केरल में नहीं हो रहा है। यह भोपाल में बड़े पैमाने पर हो रहा है। हमें ऐसे मामलों की जानकारी मिल रही है। मैंने मीडिया को पहले भी बताया था कि लड़कियों को लव जिहाद में फंसाया जा रहा है और अत्याचार हो रहा है। 

विज्ञापन
The Kerala Story: MP Pragya claims- Situation like 'The Kerala Story' in Bhopal too
बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में 'द केरल स्टोरी' फिल्म को लेकर सियासत तेज है। अब भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केरल ही नहीं भोपाल में भी 'द केरल स्टोरी' जैसी स्थिति है। यहां भी लवजिहाद और धर्मांतरण का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें, सुदीप्ता सेन द्वारा निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित 'द केरल स्टोरी' में बताया गया है कि कैसे केरल की महिलाओं को इस्लाम में धर्मांतरित किया गया और आईएसआई में भर्ती किया गया। यह फिल्म देशभर में पांच मई को रिलीज हुई है।
विज्ञापन


मेरे जीवन पर फिल्म बनाना चाहते हैं निर्माता
सांसद ठाकुर ने कहा कि सितंबर 2008 में उत्तरी महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में हुए बम विस्फोट केस की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर ने यह भी कहा कि कई निर्देशकों, निर्माताओं और लेखकों ने उनके जीवन पर एक फिल्म के लिए उनसे संपर्क किया है, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों लोग ऐसी परिस्थितियों का सामना कर रहे
द केरल स्टोरी फिल्म पर उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछने पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, लेकिन पीड़ितों के वीडियो देखे हैं, जिनकी कहानियों को फिल्म में दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म तीन व्यक्तियों की सच्ची कहानियों पर बनी है, लेकिन हजारों लोगों ने ऐसी परिस्थितियों का सामना किया है।
 

The Kerala Story: MP Pragya claims- Situation like 'The Kerala Story' in Bhopal too
सांसद ने कहा कि यह अकेले केरल में नहीं हो रहा है। यह भोपाल में बड़े पैमाने पर हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

भोपाल में बड़े पैमाने हो रहा ऐसा
सांसद ने कहा कि यह अकेले केरल में नहीं हो रहा है। यह भोपाल में बड़े पैमाने पर हो रहा है। हमें ऐसे मामलों की जानकारी मिल रही है। मैंने मीडिया को पहले भी बताया था कि लड़कियों को लव जिहाद में फंसाया जा रहा है और अत्याचार हो रहा है। सांसद ने कहा कि प्रत्येक हिंदू लड़की और महिला को फिल्म देखनी चाहिए। ताकि वे अपनी और अन्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।

लड़कों को भी कट्टरपंथी बनाया जा रहा
उन्होंने कहा कि केवल लड़कियों ही नहीं, यहां तक कि लड़कों को भी कट्टरपंथी बनाया जा रहा है और उन्हें आतंकवाद की ओर धकेला जा रहा है। सांसद ने कहा कि एक साजिश रची गई है, जिसके तहत हिंदू लड़के और लड़कियों का धर्मांतरण, अत्याचार और आतंकवाद के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्हें धर्म परिवर्तन करके देश के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है। यह साजिश पाकिस्तान और कुछ अन्य देश हमारे भारत में रह रहे देशद्रोहियों के संरक्षण में इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed