फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   The honesty of the railway personnel, female passenger left laptop in the train was returned safely

Bhopal: रेल कर्मियों की ईमानदारी, ट्रेन में छूटा महिला यात्री का लैपटॉप सुरक्षित लौटाया

Mon, 13 Feb 2023 09:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 09:55 PM IST
सार

ट्रेन नंबर 22404 नई दिल्ली-पुडुचेरी एक्सप्रेस के कोच बी-4 में बर्थ नंबर-42 पर भोपाल की निकिता रोकड़े यात्रा कर रही थीं। सोमवार को भोपाल स्टेशन पर उतरने के दौरान निकिता का लैपटॉप कोच में ही छूट गया और गाड़ी आगे की ओर रवाना हो गई।

विज्ञापन
The honesty of the railway personnel, female passenger left laptop in the train was returned safely
रेवती रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल रेलवे स्टेशन पर तैनात रेल कर्मचारियों ने ईमानदारी का परिचय दिया है। उन्होंने भोपाल स्टेशन पर उतरने की जल्दबाजी में एसी कोच में लैपटॉप भूल गई महिला यात्री को वह सुरक्षित लौटा दिया।
विज्ञापन


हुआ यह कि ट्रेन नंबर 22404 नई दिल्ली-पुडुचेरी एक्सप्रेस के कोच बी-4 में बर्थ नंबर-42 पर भोपाल की निकिता रोकड़े यात्रा कर रही थीं। सोमवार को भोपाल स्टेशन पर उतरने के दौरान निकिता का लैपटॉप कोच में ही छूट गया और गाड़ी आगे की ओर रवाना हो गई। कुछ देर बाद जैसे ही निकिता को लैपटॉप का खयाल आया तो उन्होंने इसकी सूचना स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात उप स्टेशन प्रबन्धक (वाणिज्य) अखिलेश खरे को दी। खरे ने उक्त ट्रेन में ड्यूटी कर रहे मंडल के इटारसी टीटीई एसके साहू को सूचित कर लैपटॉप को अपनी कस्टडी में लेने को कहा। साहू जब बताई गई बर्थ पर पहुंचे तो वहां लैपटॉप को सही सलामत बरामद किया।
विज्ञापन


इसके बाद लैपटॉप को इटारसी से दक्षिण एक्सप्रेस से वापस भोपाल लाया गया। इसके बाद यात्री निकिता रोकड़े को स्टेशन बुलाकर ऑन ड्यूटी उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) जावेद अंसारी एवं स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) राजेश रायकवार की मौजूदगी में लैपटॉप सुपुर्द किया गया। इस पर निकिता ने ईमानदारी पूर्वक किए गए सराहनीय कार्य के लिए रेल प्रशासन का आभार एवं सभी संबंधित रेल कर्मचारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed