{"_id":"63fac3065a8a47678f0a7023","slug":"the-fraudster-impersonated-as-a-bank-officer-and-stole-46-thousand-from-the-student-s-account-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जालसाज ने बैंक अधिकारी बनकर छात्रा के खाते से उड़ाए 46 हजार, ई-केवायसी का झांसा देकर मांगी थी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जालसाज ने बैंक अधिकारी बनकर छात्रा के खाते से उड़ाए 46 हजार, ई-केवायसी का झांसा देकर मांगी थी जानकारी
Sun, 26 Feb 2023 07:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 26 Feb 2023 07:55 AM IST
सार
जालसाज ने छात्रा को फोन किया कि खाता पुराना हो गया है। ई-केवायसी कराना पड़ेगा, ऐसा नहीं करने पर खाता बंद हो जाएगा, पैसे नहीं निकाल सकोगी। युवती ने जब पूछताछ की तो जालसाज बोला कि बैंक अब ऑनलाइन ही ई-केवायसी करने लगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में रहने वाली स्नातक पास युवती को एक जालसाज ने बैंक अधिकारी बनकर ठग लिया। जालसाज ने खाता चालू करने का झांसा देकर छात्रा के खाते से 46 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ने ई-केवायसी का झांसा देकर युवती से बैंक संबंधी डिटेल और ओटीपी पूछ लिया था। साइबर सेल ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच के लिए केस डायरी अशोका गार्डन थाने को भेजी है। दरअसल दो लाख से कम मसरूका वाले मामले की जांच साइबर सेल नहीं करता, उन मामलों को संबंधित थाने को सौंप दिया जाता है।
अशोका गार्डन थाने के उप निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि 22 वर्षीय चेतना झपाटे जैन मंदिर के पीछे अशोका गार्डन में परिवार के साथ रहती है। वह स्नातक पास है। उसका एक बैंक खाता एचडीएफसी में है। 10 सितंबर 2022 को एक जालसाज ने छात्रा को फोन किया कि खाता पुराना हो गया है। ई-केवायसी कराना पड़ेगा, ऐसा नहीं करने पर खाता बंद हो जाएगा, पैसे नहीं निकाल सकोगी। युवती ने जब पूछताछ की तो जालसाज बोला कि बैंक अब ऑनलाइन ही ई-केवायसी करने लगा है। आप घर बैठे ही अपनी डिटेल बता दो, उसे चेक करके खाता अपडेट कर देंगे। इसके बाद जालसाज द्वारा मांगी गई सभी छात्रा ने उसे बैंक का अधिकारी समझकर बता दी।
ओटीपी भी मांग लिया
आरोपी ने डिटेल वेरीफिकेशन का बहाना बनाकर युवती के मोबाइल में आया ओटीपी भी पूछ लिया। ओटीपी बताने के बाद युवती के खाते से दो बार में 46,349 हजार रुपये निकल गए। युवती की शिकायत पर साइबर सेल ने जांच के बाद आईपीसी की धारा 419, 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।