{"_id":"66b2080afe6dcdd8fb0f71e0","slug":"the-councillor-reached-bhopal-by-bike-braving-the-weather-bhopal-news-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: मौसम की मार झेलते बाइक से पहुंचे पार्षद, पृथ्वीपुर सीएमओ के खिलाफ मंत्री बंगले पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: मौसम की मार झेलते बाइक से पहुंचे पार्षद, पृथ्वीपुर सीएमओ के खिलाफ मंत्री बंगले पर प्रदर्शन
Tue, 06 Aug 2024 04:54 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:54 PM IST
सार
Bhopal News: नगर पालिका सीएमओ के भ्रष्टाचार से आहत पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। इसके लिए उन्होंने पृथ्वीपुर से भोपाल तक का करीब 300 किलोमीटर का सफर मोटर साइकिल से तय किया। भोपाल पहुंचकर इन पार्षदों ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगले पर प्रदर्शन कर सीएमओ के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मौसम की मार झेलते बाइक से पहुंचे पार्षद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जानकारी के मुताबिक निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर नगर परिषद के पार्षद यहां पदस्थ सीएमओ के भ्रष्टाचार से आहत हैं। कई बार शिकायतों और स्थानीय स्तर पर प्रदर्शन से उन्हें राहत नहीं मिल रही थी। इसके चलते इन्होंने अपनी बात नगरीय प्रशासन मंत्री से इस मामले की शिकायत करने का मन बनाया।
विज्ञापन
खराब मौसम में निकल पड़े मोटर साइकिल से
पार्षदों ने अपनी बात कहने के लिए भोपाल पहुंचने का अनोखा रास्ता चुना। इसके लिए करीब 13 पार्षद मोटर साइकिल पर सवार होकर निकल पड़े। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश भर में जारी वर्षा के दौर के चलते उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब 300 किलोमीटर का खुला सफर उन्होंने खराब मौसम के साथ ही पूरा किया।
विज्ञापन
भोपाल में प्रदर्शन
बाइक पर सवार होकर भोपाल पहुंचे पार्षदों ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगले के बाहर मंगलवार सुबह प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने CMO के भ्रष्टाचार की जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट
