{"_id":"64437fc5549d511c4105b3d4","slug":"the-convoy-stopped-due-to-the-accident-shivraj-went-in-a-police-vehicle-the-injured-were-sent-to-the-hospita-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivraj Singh Chouhan: हादसे की वजह से रोका काफिला, शिवराज पुलिस वाहन से गए, घायलों को अस्पताल भिजवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivraj Singh Chouhan: हादसे की वजह से रोका काफिला, शिवराज पुलिस वाहन से गए, घायलों को अस्पताल भिजवाया
Sat, 22 Apr 2023 12:11 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:11 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार सुबह एक बार फिर बता दिया कि वह इतने लोकप्रिय क्यों हैं। वह वीआईपी रोड से गुजर रहे थे। सड़क दुर्घटना की वजह से काफिले को रोका तो वह खुद घायलों से मिलने पहुंचे और उन्हें अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान ने काफिला रुकवाया और घायलों की मदद की।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार सुबह एक बार फिर बता दिया कि वह इतने लोकप्रिय क्यों हैं। वह भोपाल में वीआईपी रोड से गुजर रहे थे। सड़क दुर्घटना की वजह से काफिले को रोका। दुर्घटना के बाद सहमे दो युवकों को देखकर वे उनके पास गए। उन्हें सांत्वना दी और तुरंत अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में स्मार्ट पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम के बाद लालघाटी में एक कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। उनका काफिला वीआईपी रोड से गुजर रहा था तो कुछ लोग भीड़ लगाकर खड़े थे। दो युवक नए कपड़े पहने थे। दर्द से कराह रहे थे। शिवराज ने अपना काफिला रुकवाया। उन युवकों के पास पहुंचे। इनमें से एक खानूगांव का साजिब था तो दूसरा उसका मित्र। दोनों ईद मनाने जा रहे थे कि दुर्घटना का शिकार हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सुरक्षाकर्मियों को दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल भिजवाकर इलाज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj ने एक बार फिर बता दिया कि वे इतने लोकप्रिय क्यों हैं। भोपाल में एक्सीडेंट देख काफिला रुकवाया और ईद मनाने जा रहे घायल युवकों को अस्पताल भिजवाया। @BJP4MP @vdsharmabjp #MadhyaPrades #MPNews #ShivrajSinghChouhan https://t.co/Dz9qMCtpAM pic.twitter.com/XZi2pbjXRf
— Amar Ujala Madhya Pradesh (@AU_MPNews) April 22, 2023
विज्ञापन
