{"_id":"60909fa49cb9fd2e5e127488","slug":"the-bullet-in-knee-of-the-groom-brother-and-doctor-wrote-an-x-ray-of-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब गजब: हर्ष फायर में दूल्हे के जीजा के घुटने में लगी गोली, डॉक्टर ने लिखा सिर का एक्सरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब गजब: हर्ष फायर में दूल्हे के जीजा के घुटने में लगी गोली, डॉक्टर ने लिखा सिर का एक्सरे
Tue, 04 May 2021 06:47 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 04 May 2021 06:47 AM IST
सार
- गोली लगते ही जश्न में खलल पड़ गया और आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : Social Media
विस्तार
मध्यप्रदेश के मेहगांव से बड़ी लापरवाही सामने आई है। शादी के बीच हर्ष फायर में दूल्हे के जीजा को घुटने में गोली लगी। लेकिन डॉक्टर ने सिर के एक्सरे के लिए लिख दिया। घायल एक्सरे कराने गया तो मामला सामने आया।
विज्ञापन
मुश्तरा गांव, मेहगांव निवासी सुदामा बघेल के घर बेटे विकास की शादी थी। दो अप्रैल को सुदामा बेटे की बारात लेकर मेहगांव के पास बरासो थाना क्षेत्र के भूरे के पुरा गांव गया। यहां बारात में लड़के का जीजा वीरेंद्र (28) पुत्र हरिराम फुसावली हस्तिनापुर जिला ग्वालियर भी शामिल हुआ था। रात करीब 10:30 बजे टीका की रस्म चल रही थी। इसी बीच भूरे का पुरा निवासी रवि बघेल पिस्टल लेकर आ गया और हर्ष फायर करने लगा।
विज्ञापन
इसी दौरान एक गोली सीधे दूल्हे के जीजा वीरेंद्र के पैर में जा लगी। गोली लगते ही जश्न में खलल पड़ गया। आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद घायल को एमएलसी ( मेडिकल चेकअप) के लिए मेहगांव चिकित्सालय ले जाया गया।
विज्ञापन
पीड़ित वीरेंद्र के ससुर सुदामा बघेल के मुताबिक सुबह जिला अस्पताल पहुंचे। यहां रेडियोलॉजी विभाग में जाकर एक्स-रे के लिए संबंधित को डॉक्टर का पर्चा दिया। वहां मौजूद एक्स-रे कर्ता ने बताया, डॉक्टर ने सिर का एक्स-रे किए जाने का पर्चे पर लिखा है, जबकि गोली पैर में घुटने के पास लगी है। उसने एक्स-रे करने से इनकार करते हुए पर्चा सुधरवाकर लाने के लिए कहा। इसके बाद परिजन तुरंत वापस करीब 20 किलोमीटर मेहगांव चिकित्सालय पहुंचे। यहां देखा तो डॉ. तोमर छुट्टी पर थे। जिला अस्पताल आकर ये बात बताई। इसके बाद दूसरे डॉक्टरों को दिखाकर काफी मशक्कत के बाद पैर का एक्सरे हो पाया।
