फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Suspended Naib Tehsildar arrested for attacking women with sword

Bhopal News: महिलाओं पर तलवार से हमला करने वाले निलंबित नायब तहसीलदार गिरफ्तार

Fri, 20 Feb 2026 11:24 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 11:24 PM IST
सार

अयोध्या नगर में आवारा कुत्तों के विवाद पर दो महिलाओं पर तलवार से हमला करने वाले निलंबित नायब तहसीलदार अशोक सिंह चौहान और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों घायल महिलाओं का अस्पताल में इलाज जारी है। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई, आरोपियों से तलवार बरामद कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Suspended Naib Tehsildar arrested for attacking women with sword
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या नगर इलाके में आवारा कुत्तों की बात को लेकर तलवार से महिलाओं पर जानलेवा हमला करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त तलवार बरामद कर ली गई है। मुख्य आरोपी अशोक सिंह चौहान निलंबित नायब तहसीलदार है। कुछ माह पहले एक मामले में उसे भोपाल जिला प्रशासन ने निलंबित किया है। दूसरा आरोपी निलंबित नायब तहसीलदार अशोक सिंह चौहान के आष्टा स्थित पेट्रोल पंप पर कार्य करने वाला कर्मचारी है।

विज्ञापन


अयोध्या नगर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि श्रवणकांता स्टेट कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने आवारा कुत्तों की शिकायत नगर निगम से की थी, जिसके बाद निगम की टीम ने आवारा कुत्तों को पकड़ लिया था। बाद में पशु प्रेमियों ने हंगामा करते हुए कुत्तों को टीम से छुड़ा लिया था। इसको लेकर महिलाओं का पेट लवर अशोक सिंह से विवाद चल रहा था। अशोक सिंह के बच्चे पेट लवर हैं। इसी को लेकर गुरुवार की सुबह अशोक सिंह अपने साथी को लेकर मोहल्ले में पहुंचा और दो महिलाओं पर तलवार से हमला कर दिया। एक महिला के हाथ और दूसरी महिला के पेट में तलवार लगने से गंभीर चोट आई थी। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीआई महेश लिल्हारे के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी। टीम ने आरोपी अशोक सिंह निवासी किरण नगर पिपलानी और उसके साथी नफीस अंसारी निवासी आष्टा जिला सीहोर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कुत्तों के विवाद पर दो महिलाओं पर तलवार से हमला, गंभीर हालत में घायलों का चल रहा इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
नायाब तहसीलदार अशोक चौहान तलवार लेकर श्रवणकांता स्टेट कॉलोनी पहुंचे थे, उनका सामना महिलाओं से होने लगा। इसी दौरान झूमाझटकी करते वक्त उनकी लाई हुई तलवार का वार लक्ष्मी ठाकुर और वंदना सेन को लग गया। यह वार एक महिला को पेट में तो दूसरी महिला को हाथ में लगा। जिसके बाद यह पूरा मामला फिर थाने पहुंचा। मारपीट और तलवार मारने का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed