{"_id":"69974155d4e702d4130e650c","slug":"two-women-attacked-with-swords-over-dog-dispute-injured-in-critical-condition-undergoing-treatment-mp-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कुत्तों के विवाद पर दो महिलाओं पर तलवार से हमला, गंभीर हालत में घायलों का चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कुत्तों के विवाद पर दो महिलाओं पर तलवार से हमला, गंभीर हालत में घायलों का चल रहा इलाज
Thu, 19 Feb 2026 10:30 PM IST
प्रशांत तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:30 PM IST
सार
MP News: भोपाल में आवारा कुत्तों को लेकर हुए विवाद के चलते एक व्यक्ति ने दो महिलाओं पर तलवार से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों महिलाओं को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में आवारा कुत्तों को लेकर हुए विवाद के चलते एक व्यक्ति ने दो महिलाओं पर तलवार से हमला कर दिया। एक महिला के हाथ और दूसरी महिला के पेट में गंभीर चोट आई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुत्ता पकड़वाने से नाराज थे पशु प्रेमी
जानकारी के अनुसार श्रवण कांता सोसायटी में रहने वाले कुछ लोगों ने पिछले दिनों इलाके में घूमने वाले आवारा कुत्तों को नगर निगम की टीम से पकड़वाया था। इसको लेकर इलाके के पशु प्रेमियों मोहल्ले वालों से नाराज चल रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: इटारसी में तेज रफ्तार कार ने 11 वर्षीय बच्ची को मारी टक्कर, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने
विज्ञापन
दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे पिपलानी इलाके में रहने वाला अशोक चौहान नामक युवक इलाके में पहुंचा और एक महिला का बाहर से फोटो खींचने लगा। मकान में रहने वाली महिला वंदना ने जब फोटो खींचने का कारण पूछा तो उसने तलवार से हमला कर दिया। तलवार महिला के हाथ पर लगा, जिससे गंभीर घाव लगा। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लक्ष्मी नामक महिला ने विरोध किया तो अशोक ने उनके पेट में तलवार मार दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद अशोक अपने साथियों को लेकर वहां से भाग निकला।
