फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Summer heat in Madhya Pradesh, mercury reaches 43 degrees in Khajuraho, chances of drizzle

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में गर्मी का सितम, खजुराहो में 43 डिग्री पहुंचा पारा, बूंदाबांदी के भी आसार

Tue, 18 Apr 2023 02:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 18 Apr 2023 02:11 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में बादलों के साफ होने के बाद अब लोगों को गर्मी का सितम झेलना पड़ रहा है। सोमवार को प्रदेश के करीब 20 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Summer heat in Madhya Pradesh, mercury reaches 43 degrees in Khajuraho, chances of drizzle
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में अब गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बादल साफ होने के बाद प्रदेश के कई शहरों में पारा चढ़ रहा है। राजधानी भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन समेत करीब 20 शहरों में चुभने वाली गर्मी लोगों को सता रही है। ग्वालियर में सोमवार को अब तक का सबसे गर्म दिन रहा तो वहीं खजुराहो में पारा 43.2 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में बादल साफ होने से पारा और बढ़ने के आसार व्यक्त किए हैं,  वहीं, 18 अप्रैल से मौसम में बदलाव होने की बात भी मौसम विशेषज्ञ कह रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग की बीते की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम, इंदौर संभाग के जिलों में तापमान सामान्य और शेष संभागों में सामान्य से ज्यादा रहा। प्रदेश का सर्वाधिक तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। प्रदेश के 10 शहरों के तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटों में भोपाल 40.9, जबलपुर 40.4, ग्वालियर 41.7, इंदौर 39.6, उज्जैन 39.0, दमोह में 42.5, खजुराहो 43.2, दतिया 43.2, खरगोन 41.0 और हिल स्टेशन पचमढ़ी का तापमान 34.5 दर्ज किया गया।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed