फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   State Cyber Cell caught vicious thug from Rajasthan, used to cheat people by becoming IAS-IPS

Bhopal: नामी ज्वेलर्स को ठगने वाला जालसाज राजस्थान से गिरफ्तार, पूर्व मंत्री, IAS-IPS बन लोगों से करता था ठगी

Fri, 21 Apr 2023 08:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Apr 2023 08:55 AM IST
सार

स्टेट साइबर सेल ने भोपाल के नामी ज्वेलर से 5.20 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को राजस्थान के पाली से गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी पर जालसाजी के करीब 65 मामले दर्ज हैं। वह खुद को आयकर अधिकारी, मंत्री बताकर लोगों को ठगता था।

विज्ञापन
State Cyber Cell caught vicious thug from Rajasthan,  used to cheat people by becoming IAS-IPS
लाल घेरे में आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश की स्टेट साइबर सेल ने भोपाल के ज्वेलर को आयकर अधिकारी बनकर छापे डालने की धमकी देकर पांच लाख 20 हजार रुपये ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ठगी मार्च महीने में हुई थी। फरियादी ने चार दिन पहले ही स्टेट साइबर सेल में मामला दर्ज कराया था। प्रकरण दर्ज होने के चौथे दिन ही स्टेट साइबर सेल ने आरोपी को राजस्थान के पाली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इतना शातिर है कि उसके खिलाफ राजस्थान व अन्य राज्यों में ठगी व जालसाजी के 62 प्रकरण दर्ज हैं। वह पूर्व मंत्रियों, आईएएस, आईपीएस अधिकारियों के नाम पर ठगी करता है। वह पूर्व कलेक्टर के नाम पर भी ठगी कर चुका है। आरोपी ने भोपाल के ज्वेलर को आयकर अधिकारी बनकर ठगा है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


राजस्थान के पाली से गिरफ्तार
एडीजी साइबर सेल योगेश देशमुख के अनुसार भोपाल के एक प्रतिष्ठित ज्वेलर को शातिर ठग ने आयकर अधिकारी बनकर 9 मार्च से 19 मार्च के बीच छापा डालने की धमकी देकर पांच लाख 20 हजार रुपये अपने खाते में डलवाए थे। फरियादी ने 14 अप्रैल को एफआईआर कराई। इसके बाद साइबर पुलिस ने राजस्थान के पाली से सुरेश कुमार पुत्र भंवरलाल (40) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


वारदात को ऐसे देता था अंजाम
आरोपी पहले आयकर अधिकारियों के वीआईपी मोबाइल नंबर की सीरीज से मिलते-जुलते मोबाइल नंबर की सिम लेता था। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए पूर्व की आयकर विभाग द्वारा मारे गए छापों की जानकारी और की गई कार्रवाई का विवरण खंगालता था। इसके बाद वह पूर्व मंत्री- आईएएस-आईपीएस अधिकारी बनकर संबंधित व्यक्ति को फोन करता था। सोशल मीडिया और ऑफिशियल वेबसाइट से कार्रवाई की जानकारी जुटाने के बाद, जिससे ठगी करनी होती थी उसकी रेकी करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बनकर ले लेता था नंबर
जिससे ठगी करना है उसकी रेकी करने के बाद संबंधित क्षेत्र का वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बनकर आयकर अधिकारी के पीए को लैंडलाइन पर फोन लगाता और गुप्त सूचना देने का झांसा देकर आयकर अधिकारी का फोन नंबर प्राप्त कर लेता था। इसके बाद जिसको टारगेट करता उसको फोन लगाकर आयकर अधिकारी बनकर बात करता और सोशल इंजीनियरिंग से जुटाई जानकारी बताकर छापे की कार्रवाई की धमकी देकर ठगी कर लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed