{"_id":"688a46b06ffb36f58e03a870","slug":"solution-online-cm-adopts-strict-stand-negligence-in-solving-public-problems-will-not-be-tolerated-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान ऑनलाइन: सीएम ने अपनाया कड़ा रुख, जनसमस्याएं हल करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान ऑनलाइन: सीएम ने अपनाया कड़ा रुख, जनसमस्याएं हल करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
Wed, 30 Jul 2025 09:52 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 30 Jul 2025 09:52 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन बैठक में अधिकारियों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याएं लंबित नहीं रहनी चाहिए। लापरवाही पर प्राचार्य को निलंबित और बीमा कंपनी पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
सीएम डॉ. यादव समाधान ऑनलाइन की बैठक लेते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन की बैठक में कहा कि नागरिकों की समस्याएं यदि दफ्तरी प्रक्रियाओं में उलझकर लंबित रहती हैं, तो यह प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल उठाता है। ऐसी किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में आयोजित इस बैठक में विभिन्न जिलों से आए प्रकरणों का तत्काल समाधान किया गया। डॉ. यादव ने कहा कि समस्या उस स्तर पर ही हल हो जाए, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को संवेदनशील और सक्रिय रहना चाहिए। बैठक के दौरान विदिशा जिले के एक प्रकरण में लापरवाही बरतने पर प्रभारी प्राचार्य को निलंबित किया गया, जबकि चार अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। वहीं एक बीमा कंपनी पर फसल बीमा राशि के भुगतान में देरी के कारण अर्थदंड लगाया गया।
ये भी पढ़ें- MP Monsoon Session: 2335 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित, सदन में चार संशोधन विधेयक भी हुए पास
सीएम ने शाजापुर जिले के प्रेमसिंह जादौन को बीमा राशि का भुगतान करवाया। इस प्रकरण में बीमा कंपनी ने फसल बीमा दावे के भुगतान में विलंब किया था। बीमा कंपनी पर अर्थदंड रोपित करने के निर्देश दिए। नरसिंहपुर जिले के दाल मिल संचालक नीलेश साहू को नियमानुसार मिलने वाली मंडी शुल्क से छूट प्राप्त न होने के प्रकरण में समाधान करवाया। शिवपुरी जिले की छात्रा को प्रतिभा योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल दिल्ली में बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में होंगे शामिल
विदिशा जिले के छात्र सुमित साहू को छात्रवृत्ति राशि का भुगतान करवाया। इस प्रकरण में संबंधित प्रभारी प्राचार्य को निलंबित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राही को दूसरी और तीसरी किश्त का भुगतान न किए जाने पर तत्कालीन एवं वर्तमान मुख्य नगरपालिका अधिकारी खरगोन को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं। हरदा जिले के मिथुन वर्मा द्वारा मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना में अनुदान न मिलने की शिकायत की गई थी। समाधान ऑनलाइन में प्रकरण आने पर हितग्राही को जिला पंचायत ने राशि का भुगतान कर दिया है। इस प्रकरण में जिला परियोजना प्रबंधक मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं मुख्य प्रबंधक अग्रणी बैंक हरदा को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
ये भी पढ़ें- Bhopal: भोपाल के मछली परिवार के 6 अवैध संपत्तियों पर चला बुलडोजर, 150 करोड़ के करीब है 50 एकड़ जमीन की कीमत
सीएम ने उज्जैन के उद्यमी पीयुष काबरा को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में प्राप्त ऋण की सब्सिडी प्राप्त नहीं होने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दोषी कर्मचारी को दंडित करने के निर्देश दिए। सीएम ने जबलपुर निवासी डॉ. शरद कुमार शर्मा के मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर से डिग्री प्राप्त न होने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए समस्त विश्वविद्यालयों द्वारा दीक्षांत समारोह आयोजित कर विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: भोपाल में बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, 1 अगस्त से आदेश होगा लागू