{"_id":"6a6de37c83ea526e55028197","slug":"smuggler-arrested-with-15-kg-of-cannabis-ashoknagar-based-criminal-nabbed-near-db-mall-in-bhopal-bhopal-news-c-1-1-noi1404-4564655-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Crime: डीबी मॉल के पास ग्राहक का इंतजार कर रहा था तस्कर, तभी पहुंची पुलिस; जानें फिर क्या हुआ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Crime: डीबी मॉल के पास ग्राहक का इंतजार कर रहा था तस्कर, तभी पहुंची पुलिस; जानें फिर क्या हुआ?
Sat, 01 Aug 2026 06:25 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:25 PM IST
सार
Bhopal Crime: भोपाल में क्राइम ब्रांच ने डीबी मॉल के पास 15.030 किलो गांजे के साथ अशोकनगर के एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस अब उसके नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुटी है।
Bhopal Crime: भोपाल में क्राइम ब्रांच ने डीबी मॉल के पास 15.030 किलो गांजे के साथ अशोकनगर के एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस अब उसके नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
तस्कर से जब्त गांजा व बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान के तहत भोपाल क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एमपी नगर स्थित डीबी मॉल के पास कार्रवाई करते हुए 15.030 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एडिशनल डीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच की टीम एमपी नगर क्षेत्र में गश्त और जनजागरूकता अभियान चला रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डीबी मॉल के पास जोन-1 क्षेत्र में एक युवक मोटरसाइकिल की सीट पर बोरी बांधकर गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से डीबी मॉल के सामने मैदान के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
अशोकनगर का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम शर्मा (22) पुत्र कालीचरण शर्मा, निवासी ग्राम सिलपटी, थाना ईसागढ़, जिला अशोकनगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसकी मोटरसाइकिल की सीट पर बंधी बोरी से 15.030 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही गांजा और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।
विज्ञापन
पढ़ें: महाकाल की पहली सवारी में इस बार क्या होगा खास? कैसा रहेगा इंतजाम; जानिए पूरा कार्यक्रम और रूट
एडीसीपी चौहान ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसे गांजा किसने उपलब्ध कराया और वह भोपाल में किन लोगों को इसकी सप्लाई करने वाला था। तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान होने पर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शाहपुरा में भी गांजा तस्कर गिरफ्तार
उधर, शाहपुरा पुलिस ने 534 ग्राम गांजे के साथ एक अन्य तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अमन राजपूत पुत्र गोविंद सिंह राजपूत, निवासी ईश्वर नगर (माता मंदिर के पास), शाहपुरा का रहने वाला है। वह लंबे समय से गांजे की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने उसे उस समय गिरफ्तार किया, जब वह ग्राहक का इंतजार कर रहा था। उसके कब्जे से 534 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
