फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Seven People Drowned In Chhattisgarh Ramdaha Falls Four Dead resident of Madhya Pradesh

MP News: छत्तीसगढ़ के कोरिया में पिकनिक मनाने गए सिंगरौली के सात लोग पानी में डूबे, 4 की मौत, 2 लापता

Sun, 28 Aug 2022 07:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 28 Aug 2022 07:25 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में सिंगरौली जिले के कई लोग छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्थित रमदहा जलप्रपात में पिकनिक मनाने गए थे। जहां जलस्तर बढ़ने से सात लोग पानी में बह गए। इनमें चार लोगों की मौत, दो लोग लापता और एक को निकाल लिया गया है।

विज्ञापन
Seven People Drowned In Chhattisgarh Ramdaha Falls Four Dead resident of Madhya Pradesh
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्थित रमदहा जलप्रपात - फोटो : Social Media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्थित रमदहा जलप्रपात में बड़ा हादसा हो गया। यहां पिकनिक मनाने आए सात लोग पानी में डूब गए। सभी नहाने के लिए अंदर गए थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत और एक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि दो अन्य लोगों की तलाश जारी है, मामला कोटाडोल थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


बता दें, मूल रूप से मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न के रहने वाले 15 से 16 लोग रविवार को छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्थित भरतपुर ब्लॉक के रमदहा जलप्रपात पिकनिक मनाने गए थे। इसके बाद इनमें से सात लोग दोपहर 12 बजे के आस-पास नहाने के लिए अंदर गए थे। मगर जलस्तर बढ़ा होने के कारण ये हादसा हो गया।
विज्ञापन


घटना के वक्त आस-पास कुछ लोग मौजूद थे, जिन्होंने काफी मशक्कत से दो लोगों को निकाला भी लिया था, लेकिन तब तक एक युवक की जान जा चुकी थी। जबकि एक महिला को गंभीर हालत में पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद से बचे हुए लोगों की तलाश की गई। तलाशी के दौरान ही चार और लोगों को पानी के अंदर से निकाला गया, मगर तब तक उनकी जान जा चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को भी गई थी। खबर मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। वहीं, गोताखोर बचे हुए दो और लोगों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के मुताबिक, जलप्रपात के नजदीक जाने की मनाही है। ये भी बताया गया है कि यहां नहाने को लेकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया है। प्रशासन ने उसे डेंजर जोन घोषित कर रखा है। सिंगरौली जिले के अतरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया, सिंगरौली जिले के अलग-अलग परिवार के लोग रमदहा जलप्रपात गए थे। करीब 15 से 16 लोग गए थे। इनमें से सात लोग बहे थे, एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार लोगों की मौत हो गई है और 2 लोगों की तलाश जारी है।

Seven People Drowned In Chhattisgarh Ramdaha Falls Four Dead resident of Madhya Pradesh
इस महिला को हादसे के बाद निकाला गया था - फोटो : Social Media

बताया गया है कि इस हादसे में रत्नेश सिंह नाम के युवक की मौत हुई है। सुरेखा सिंह नाम की महिला को बचा लिया गया था। इनके अलावा श्वेता सिंह (22), हिमांशु सिंह (18), श्रद्धा सिंह (14), अभय सिंह (22) और ऋषभ सिंह (24) जलप्रपात में डूबे थे। ये सभी जिले के माजन मोड़, जयंत कॉलोनी, निगाही कॉलोनी के रहने वाले हैं।

बताते चलें, करीब पांच महीने पहले भी इसी जलप्रपात में हादसा हुआ था। उस दौरान तीन युवकों की डूबने से मौत हुई थी। वह युवक भी मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। सभी उमरिया जिले से यहां पिकनिक मनाने आए थे। नहाने के दौरान ही ये हादसा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed