फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   seoni car accident scorpio car fell in well ti and constable died on spot police administration gave financial help to families

मध्यप्रदेश: सिवनी में कुएं में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, पुलिस निरीक्षक और आरक्षक की मौत

Sun, 28 Feb 2021 08:11 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sun, 28 Feb 2021 08:11 AM IST
विज्ञापन
seoni car accident scorpio car fell in well ti and constable died on spot police administration gave financial help to families
सिवनी में कुएं में स्कॉर्पियों गिरने से टीआर और आरक्षक की मौत हो गई - फोटो : Twitter Screen Grab

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के बंडोल थाना अंतर्गत पौड़ी गांव में देर रात एक स्कॉर्पियो से लौट रहे छपारा पुलिस थाना प्रभारी नीलेश परतेती का वाहन कुएं में गिर गया। हादसे में कार में सवार जिले के छपारा थाने में पदस्थ 40 साल के पुलिस निरीक्षक नीलेश परतेती और वाहन चला रहे 38 साल के आरक्षक चंदकुमार चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना के बारे में एपसी प्रतीक कुमार ने बताया कि इस दुखद हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने दोनों मृतकों के परिवार को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। इसके अलावा छपारा थाना प्रभारी निलेश परतेती के शव को छिंदवाड़ा पहुंचाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियों में सवार थाना प्रभारी और आरक्षक बीती रात को कन्हीवाडा क्षेत्र से कलारबांकी- बंडोल होते हुए पुलिस थाना छपारा लौट रहे थे। पौड़ी गांव के नजदीक सड़क किनारे खेत में लगे ट्रांसफॉर्मर से टकरा कर उनकी कार अनियंत्रित होकर पास के कुएं में गिर गई। पानी से भरे कुएं में गिरने से नीलेश परतेती और चंदकुमार चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 फरवरी यानी शनिवार सुबह छह-सात बजे के बीच खेत पहुंचे ग्रामीणों ने हादसे के निशान और कुएं में गिरी स्कॉर्पियो को देखा। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर बंडोल थाना पुलिस सहित आला अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने शव और दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियों को बाहर निकाल लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।


हादसे को लेकर पुलिस विभाग हैरान है। थाना प्रभारी परतेती छिंदवाड़ा के निवासी थे। बीते दो सालों से वे छपारा थाना प्रभारी का कार्यभार संभाल रहे थे। वहीं बताया जा रहा है कि आरक्षक चंदकुमार चौधरी मूलतः जिले के बखारी गांव के निवासी थे। वे कई सालों से परिवार सहित बालाघाट जिले में रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed