Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Risk to kidneys in the pursuit of fair skin: Toxic mercury from skin creams is entering the body; such Pakista

गोरा बनने की चाह में किडनी को खतरा: त्वचा से शरीर में पहुंच रहा जहरीला पारा,भोपाल में बिक रही पाकिस्तानी क्रीम

Wed, 11 Nov 2026 05:43 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 11 Nov 2026 05:43 PM IST
सार

पाकिस्तानी गोरी ब्यूटी क्रीम में मरकरी जैसे जहरीले तत्वों की अधिक मात्रा होने की आशंका है। त्वचा रोग विशेषज्ञ के मुताबिक, मरकरी त्वचा से अवशोषित होकर रक्त के जरिए किडनी, मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। लंबे समय तक संपर्क से नेफ्रोटिक सिंड्रोम जैसी बीमारी का खतरा है। उन्होंने गोरेपन के विज्ञापनों से बचने और त्वचा संबंधी समस्याओं का इलाज विशेषज्ञ से कराने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Risk to kidneys in the pursuit of fair skin: Toxic mercury from skin creams is entering the body; such Pakista
पाकिस्तानी गोरी ब्यूटी क्रीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरा दिखने की चाहत कहीं जिंदगी पर भारी न पड़ जाए। चेहरे का रंग निखारने और त्वचा को गोरा बनाने का दावा करने वाली पाकिस्तानी गोरी ब्यूटी क्रीम को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस क्रीम में पारे (मरकरी) जैसे जहरीले तत्वों की अधिक मात्रा होने की बात सामने आई है। इसका असर सिर्फ त्वचा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि त्वचा के रास्ते शरीर में पहुंचकर किडनी, मस्तिष्क और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को भी नुकसान पहुंचा सकता है। महाराष्ट्र में प्रतिबंध के बावजूद मध्य प्रदेश में इसकी बिक्री की शिकायतें सामने आ रही हैं। भोपाल के बाजारों में यह करीब 450 रुपये तक में उपलब्ध बताई जा रही है। ऑनलाइन भी इसकी बिक्री हो रही है। इस खतरे को लेकर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. प्रेरणा शर्मा ने आगाह किया है। उनका कहना है कि मरकरी एक बेहद जहरीली भारी धातु है, जो सामान्य तौर पर शरीर में नहीं होनी चाहिए। यदि इसकी अधिक मात्रा त्वचा के जरिए शरीर में पहुंचती है तो यह रक्त संचार के माध्यम से आंतरिक अंगों तक पहुंच सकती है। ऐसे उत्पादों का लंबे समय तक इस्तेमाल गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है।
विज्ञापन


त्वचा से खून तक पहुंचता है मरकरी, किडनी में जमा होने का खतरा
डॉ. प्रेरणा शर्मा के मुताबिक, इन क्रीमों में मरकरी की मात्रा अधिक होने की बात सामने आई है। यह शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक है। क्रीम लगाने के बाद इसके हानिकारक तत्व त्वचा के जरिए अवशोषित होकर रक्त संचार में पहुंच सकते हैं। वहां से किडनी, मस्तिष्क और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र प्रभावित हो सकते हैं। किडनी में इन जहरीले तत्वों के जमा होने से उसकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। लंबे समय तक संपर्क रहने पर नेफ्रोटिक सिंड्रोम जैसी गंभीर समस्या भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में मरीज को लंबे समय तक उपचार कराना पड़ सकता है और वह शारीरिक रूप से परेशान रहता है। 
विज्ञापन


सिर्फ त्वचा खराब नहीं करतीं, अंदरूनी अंगों पर भी असर
विशेषज्ञ के अनुसार, ऐसी क्रीमों का नुकसान केवल चेहरे पर होने वाली एलर्जी, जलन या त्वचा की दूसरी समस्याओं तक सीमित नहीं है। इनमें मौजूद जहरीली भारी धातुएं त्वचा से अवशोषित होकर शरीर के अंदरूनी अंगों को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए बिना प्रमाणित जानकारी और चिकित्सकीय सलाह के गोरा करने वाली क्रीमों का इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेनेटिक्स से तय होता है त्वचा का रंग, क्रीम से नहीं बदल सकता प्राकृतिक रंग
डॉ. शर्मा कहती हैं कि व्यक्ति की त्वचा का प्राकृतिक रंग उसके जेनेटिक्स और शरीर में बनने वाले मेलेनिन पर निर्भर करता है। इसे किसी क्रीम से बहुत ज्यादा गोरा करना संभव नहीं है। गोरेपन और फेयरनेस को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों के बहकावे में लोगों को नहीं आना चाहिए। यदि चेहरे पर पिगमेंटेशन, दाग-धब्बे या त्वचा के रंग में बदलाव की समस्या है तो उसका इलाज किसी योग्य त्वचा रोग विशेषज्ञ से कराना चाहिए। बाजार में उपलब्ध किसी भी गोरा बनाने वाली क्रीम को बिना जांचे-परखे इस्तेमाल करने के बजाय प्रमाणित और अधिकृत उपचार अपनाना चाहिए।


महाराष्ट्र में प्रतिबंध, एमपी में बिक्री पर सवाल
पाकिस्तान में बनी गोरी ब्यूटी क्रीम की बिक्री को लेकर महाराष्ट्र में कार्रवाई हो चुकी है। नागपुर में किडनी संबंधी समस्या से पीड़ित महिलाओं के मामलों के बाद इस क्रीम की जांच की गई थी। इसके बाद महाराष्ट्र में इसकी बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया गया। केंद्रीय औषधि नियामक ने भी गोरी ब्यूटी क्रीम और चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम को लेकर चेतावनी जारी की थी। इसके बावजूद मध्य प्रदेश में इसकी उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। भोपाल में दुकानों के साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी इसकी बिक्री की शिकायतें हैं। अब सवाल यह है कि प्रतिबंधित और अनधिकृत कॉस्मेटिक उत्पाद प्रदेश के बाजारों तक कैसे पहुंच रहे हैं और इनकी बिक्री रोकने के लिए जिम्मेदार विभाग क्या कार्रवाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-दो सौ करोड़ का बजट, फिर भी सफाई में फिसला भोपाल: आदमपुर में 5 लाख टन कचरा बरकरार, पुरस्कारों की दौड़ से बाहर

क्या सावधानी रखें?
गोरा बनाने का दावा करने वाली अनजान और अनधिकृत क्रीम इस्तेमाल न करें।
सोशल मीडिया और विज्ञापनों में किए जाने वाले गोरेपन के दावों पर भरोसा न करें।
क्रीम की सामग्री, निर्माता और वैधता की जानकारी जरूर देखें।
गोरेपन के बजाय पिगमेंटेशन या दाग-धब्बों की समस्या का इलाज त्वचा रोग विशेषज्ञ से कराएं।
संदिग्ध क्रीम का इस्तेमाल बंद करें और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
डॉक्टर की सलाह साफ है- त्वचा का प्राकृतिक रंग बदलने की चाह में ऐसे उत्पादों का इस्तेमाल न करें, जिनकी सामग्री और सुरक्षा प्रमाणित नहीं है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed