फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Revenue Maha-Abhiyan 3.0: Quick resolution of pending cases from November 15, guidelines issued to district co

राजस्व महा-अभियान 3.0: 15 नवंबर से लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण, जिला कलेक्टरों को दिशा-निर्देश जारी

Thu, 14 Nov 2024 11:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 14 Nov 2024 11:05 PM IST
सार

राजस्व महा-अभियान में नामांतरण, बंटवारा, अभिलेखों की शुद्धता और सीमांकन के लंबित प्रकरणों का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। इसमें पीएम किसान योजना का सैच्युरेशन, आधार लिंकिंग, परंपरागत रास्तों का चिन्हांकन और स्वामित्व योजना के तहत भू-अभिलेखों का अद्यतन शामिल है।

विज्ञापन
Revenue Maha-Abhiyan 3.0: Quick resolution of pending cases from November 15, guidelines issued to district co
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व महा-अभियान 3.0 की शुरुआत 15 नवंबर से होगी, जो 15 दिसंबर तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न लंबित राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण करना है। अभियान के तहत भूमि से जुड़े दस्तावेजों में त्रुटियों का सुधार, सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण तथा राजस्व अभिलेखों का सुधार सुनिश्चित किया जाएगा। 
विज्ञापन

राजस्व महा-अभियान में नामांतरण, बंटवारा, अभिलेखों की शुद्धता और सीमांकन के लंबित प्रकरणों का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। इसमें पीएम किसान योजना का सैच्युरेशन, आधार लिंकिंग, परंपरागत रास्तों का चिन्हांकन और स्वामित्व योजना के तहत भू-अभिलेखों का अद्यतन शामिल है।
विज्ञापन


अभियान में प्रगति पर रखी जाएगी नजर
अभियान की नियमित प्रगति की समीक्षा के लिए संभागायुक्तों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो संभागीय जिलों का भ्रमण कर गतिविधियों पर नजर रखेंगे। प्रमुख सचिव विवेक पोरवाल के अनुसार, सभी जिला कलेक्टर्स को अभियान के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, और जिलेवार प्रगति की जानकारी के लिए डैशबोर्ड भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed