फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Rajendra Bharti's Membership Revoked: Jeetu Patwari Says—BJP Bent on Destroying Democracy; Party to Move Court

राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म: जीतू पटवारी बोले- भाजपा लोकतंत्र खत्म करने में जुटी, कोर्ट जाएगी पार्टी

Fri, 03 Apr 2026 04:18 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 03 Apr 2026 04:18 PM IST
सार

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता आधी रात विधानसभा सचिवालय खोलकर खत्म किए जाने पर विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कोर्ट जाने का ऐलान किया है। पीसीसी चीफ  ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर कर रही है।

विज्ञापन
Rajendra Bharti's Membership Revoked: Jeetu Patwari Says—BJP Bent on Destroying Democracy; Party to Move Court
जीतू पटवारी की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने के फैसले पर सियासी घमासान तेज हो गया है। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त करने के फैसले पर तीखा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को कोर्ट में चुनौती देगी।
विज्ञापन


कोर्ट जाएंगे, कानूनी टीम तैयार
पटवारी ने बताया कि सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा, दिग्विजय सिंह और कपिल सिब्बल समेत कानूनी टीम इस पूरे मामले पर काम कर रही है और कोर्ट में पेश किए जाने वाले दस्तावेजों पर चर्चा जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आरएसएस के एजेंडे पर काम करते हुए लोकतंत्र को खत्म करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि एक ओर नरोत्तम मिश्रा का पेड न्यूज मामला लंबित है और बीना विधायक निर्मला सप्रे पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जबकि राजेंद्र भारती को अपील का समय रहते ही अयोग्य घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


आधी रात की कार्रवाई पर विवाद
गौरतलब है कि गुरुवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे विधानसभा सचिवालय खोलकर राजेंद्र भारती की सीट रिक्त घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की गई और चुनाव आयोग को पत्र भेजने की कार्रवाई की गई। प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा रात में विधानसभा पहुंचे और आदेश टाइप कराए। इसी दौरान जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत कांग्रेस नेता भी विधानसभा पहुंच गए और देर रात सचिवालय खोलने पर सवाल उठाए, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इसके बाद देर रात ही आदेश जारी कर दिया गया। कांग्रेस ने इस पूरी कार्रवाई को भाजपा के इशारे पर बताया है और इसे नियमों के खिलाफ करार देते हुए कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान कल्याण नहीं, शोषण वर्ष
किसानों के मुद्दे पर हमला बोलते हुए पटवारी ने कहा कि प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के नाम पर किसान शोषण वर्ष चल रहा है। खाद की कमी के कारण किसानों को लंबी कतारों में लगना पड़ा, महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की हुई उन्होंने CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि किसानों के लिए निर्धारित 50 प्रतिशत राशि खर्च ही नहीं की गई, जो सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें-MP बोर्ड रिजल्ट की उलटी गिनती शुरू, 15 अप्रैल के पहले नतीजे संभव, 16 लाख छात्रों को इंतजार


बारदाना संकट और खरीदी व्यवस्था पर सवाल
पटवारी ने कहा कि गेहूं खरीदी में देरी और बारदाने की भारी कमी सरकार की लापरवाही का नतीजा है। जरूरत 10 करोड़ बारदाने की थी, लेकिन केवल 2 करोड़ 60 लाख का ही आवेदन किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार युद्ध का हवाला देकर जनता को गुमराह कर रही है, जबकि जूट एक्ट के तहत समय पर आवेदन और भुगतान नहीं करने के कारण यह संकट पैदा हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जूट बारदाने की कमी का तर्क भ्रामक है।

यह भी पढ़ें-लोधी केस की तरह क्या भारती मामले में भी पलटेगा फैसला? देररात सदस्यता खत्म होने पर उठे सवाल


कांग्रेस का आंदोलन ऐलान
पटवारी ने घोषणा की कि कांग्रेस प्रदेशभर की मंडियों में प्रदर्शन करेगी। भोपाल में कार्यकर्ता उपवास रखेंगे और कृषि मंत्री के निवास के बाहर धरना देंगे। पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को घोषित समर्थन मूल्य तक नहीं दे पा रही है। गेहूं 2700, धान 3100 और सोयाबीन 6000 प्रति क्विंटल के वादे पूरे नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि खरीदी की तारीखें बार-बार आगे बढ़ाई जा रही है। पहले 16 मार्च, फिर 1 अप्रैल और अब 10 अप्रैल। इस कुप्रबंधन के कारण किसानों को मजबूरी में फसल औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ी और कई किसान कर्ज में डूब गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed