फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Raj Bhavan's name changed in Madhya Pradesh: Governor's headquarters will now be called "Lok Bhavan".

मध्यप्रदेश में बदला राज भवन का नाम: अब “लोक भवन” कहलाएगा राज्यपाल का मुख्यालय

Sat, 06 Dec 2025 04:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 06 Dec 2025 04:09 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में अब राजभवन का नाम बदलकर “लोक भवन” कर दिया गया है। नए नाम के साथ राज्यपाल का मुख्यालय अब लोकतांत्रिक मूल्यों को और बेहतर ढंग से दर्शाएगा।

विज्ञापन
Raj Bhavan's name changed in Madhya Pradesh: Governor's headquarters will now be called "Lok Bhavan".
राज भवन का नाम बदलकर लोक भवन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में राजभवन का नाम बदलकर अब लोक भवन कर दिया गया है। राज्यपाल का आधिकारिक आवास और कार्यस्थल इसी नए नाम से जाना जाएगा। यह परिवर्तन केंद्र सरकार के उस निर्णय के बाद लागू हुआ है, जिसके अनुसार देशभर के सभी राजभवन अब लोक भवन के रूप में पहचाने जाएंगे।  पिछले वर्ष राज्यपालों के राष्ट्रीय सम्मेलन में यह प्रस्ताव सामने आया था कि “राजभवन” जैसी उपाधियां औपनिवेशिक मानसिकता की प्रतीक हैं। इस वजह से सुझाव दिया गया कि इन्हें लोकतांत्रिक भाव को दर्शाने वाले नामों से बदलना चाहिए। इसी विचार के अनुरूप अब देशभर में राजभवनों का नाम “लोक भवन” किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम की घोषणा- सिंहस्थ के लिए 5 हजार होमगार्ड भर्ती होंगे, बैगा,सहरिया,भारिया बटालियन भी बनेगी
विज्ञापन


एमपी में पहले भी बदलें है नाम 
मध्यप्रदेश सरकार पहले भी प्रशासनिक उपाधियों में बदलाव कर चुकी है। विश्वविद्यालयों में कुलपति के स्थान पर कुलगुरू शब्द का प्रयोग अब नियमित रूप से किया जा रहा है। वहीं, सीएम राइज स्कूल का नाम बदलकर सांदीपनि स्कूल किया गया है। यह नाम भगवान कृष्ण के गुरु सांदीपनि ऋषि के सम्मान में किया गया था। 'CM Rise' जैसे नाम को 'अंग्रेजी मानसिकता' से जुड़ा बताते हुए इसे बदलकर ऋषि-मुनियों के नाम पर रखने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: मैगी को लेकर गांधी मेडिकल कॉलेज में चले रॉड-डंडे, दो गंभीर, 15 किए गए निलंबित
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed