फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Rainfall in many districts including Jabalpur in MP, relief from heavy rain for next 3 days, 17% more rainfall

Mp weather:एमपी में जबलपुर समेत कई जिलों में हुई बारिश अगले 3 दिन भारी बारिश से राहत,प्रदेश में 17% अधिक वर्षा

Fri, 13 Sep 2024 10:22 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 13 Sep 2024 10:22 PM IST
सार

शुक्रवार को जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई वहीं राजधानी भोपाल में दिन भर मौसम साफ रहा। प्रदेश में 1 जून से 13 सितंबर तक औसत से 17% अधिक बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Rainfall in many districts including Jabalpur in MP, relief from heavy rain for next 3 days, 17% more rainfall
भोपाल की बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम के चलते तेज बारिश का दौर जारी था। शुक्रवार से बारिश से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई वहीं राजधानी भोपाल में दिन भर मौसम साफ रहा। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिन तक भारी बारिश से प्रदेश में राहत रहेगी। शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक नर्मदापुरम और सीधी में तीन, उमरिया में दो मिलीमीटर बारिश हुई। 16 सितंबर से एक बार फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के आंकड़े को देख तो मध्य प्रदेश में 1 जून से 13 सितंबर तक औसत से 17% अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 12% अधिक पानी गिर चुका है। जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 21% अधिक बारिश हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को ग्वालियर, चंबल, जबलपुर संभाग के जिले कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी में कहीं-कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। शेष क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग का अलर्ट 
मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार बालाघाट, भिंड, रायसेन, राजगढ़, सागर, दतिया रतनगढ़, शिवपुरी, श्योपुर कलां, निवाड़ी ओरछा में बिजली के साथ मध्यम आंधी आने की संभावना है। साथ ही भोपाल में हल्की आंधी और बारिश की संभावना है। विदिशा, सीहोर, देवास, इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर खजुराहो, सिंगरौली, सीधी, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, गुना, अशोकनगर, दमोह, नर्मदापुरम पचमढ़ी, नीमच, मंदसौर, रतलाम,  उज्जैन, आगर, शाजापुर, नरसिंहपुर, खंडवा ओंकारेश्वर, खरगोन, बुरहानपुर, जबलपुर, रीवा, मऊगंज, सतना चित्रकूट, मैहर, पन्ना, के अनूपपुर, मंडला, हरदा डिंडोरी में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन




15  सितंबर को स्ट्रांग सिस्टम होगा एक्टिव 
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 15 सितंबर से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसका असर 16 सितंबर से प्रदेश में देखने को मिलेगा। यह सिस्टम भी स्ट्रॉन्ग रहेगा।मौजूदा सिस्टम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ गया है। हालांकि, अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर-चंबल और जबलपुर संभाग में इसका असर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed