फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Rain arrives after fog in Madhya Pradesh

MP Weather Report: कोहरे के बाद बारिश की दस्तक, प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है एक और नया सिस्टम

Wed, 03 Jan 2024 12:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 03 Jan 2024 12:03 PM IST
सार

MP Weather Report: कोहरे के बाद बारिश ने प्रदेशवासियों की टेंशन बढ़ा दी है। प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। आगे भी ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है। बता दें कि प्रदेश के कई इलाकों में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई जबकि रात में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहे।

विज्ञापन
Rain arrives after fog in Madhya Pradesh
कोहरे के बाद बारिश की दस्तक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में घना कोहरा छाने के साथ साथ अब हल्की बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। राजधानी भोपाल समेत रायसेन, विदिशा, इंदौर, उज्जैन, सीहोर, शाजापुर और रीवा जिले में बादलों की आवाजाही के साथ कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई। वहीं उत्तरी मध्यप्रदेश ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़ और शिवपुरी जिले में कहीं कहीं घना तो कहीं अति घना कोहरा छाया रहा जिसके चलते न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर के आस पास रही। प्रदेश के कई इलाकों में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई जबकि रात में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहे।

विज्ञापन


इसलिए हो रही बारिश 
मौसम विभाग के वैज्ञानिक एस एन साहू के अनुसार एक ट्रफ लाइन जो सेंट्रल उत्तर प्रदेश से लेकर दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश तक है। जिसके चलते पूर्व और पश्चिम मध्यप्रदेश के भागों में बारिश देखने को मिल रही है। ऐसा मौसम आगे दो से तीन दिनों तक बना रहने की संभावना है। इसके साथ ही एक सिस्टम अरेबियन सागर पर है जिसके आगे बढ़ने की संभावना है। इसके कारण भी एमपी में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन


तापमान की चाल 
गुना दतिया ग्वालियर टीकमगढ़ नौगांव और शिवपुरी में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। यहां पारा लुढ़कर 15 डिग्री सेंटीग्रेट के आसपास पहुंच गया। प्रदेश में दतिया में दिन सबसे ठंडा रहा। यहां सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। यहां दिन का अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेंटीग्रेट रहा। इसके साथ ही ग्वालियर में 14.4, शिवपुरी में 14, गुना में 16.8, टीकमगढ़ में 16, नौगांव में 16.4 और खजुराहो में 16.6 डिग्री सेंटीग्रेट अधिकतम तापमान रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ये सामान्य से 4 से पांच डिग्री तक अधिक रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed