फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Railways increases trips for special trains; routes of two express trains diverted, no halts at these stations

रेलवे ने बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे: दो एक्सप्रेस के बदले रास्ते, इन स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव

Fri, 25 Sep 2026 05:51 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 25 Sep 2026 05:51 PM IST
सार

त्योहारों से पहले यात्रियों को राहत, भोपाल मंडल से चलने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े; वहीं गोरखपुर-गोंडा खंड में काम के चलते 2 एक्सप्रेस के मार्ग और ठहराव में बदलाव रहेगा।

विज्ञापन
Railways increases trips for special trains; routes of two express trains diverted, no halts at these stations
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल होकर चलने वाली तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। वहीं, गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दो ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। इससे कुछ स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के बदले मार्ग और प्रभावित ठहराव की जानकारी जांचने की अपील की है। ट्रेनों की समय-सारणी और ताजा जानकारी रेलवे की अधिकृत सूचना प्रणाली और रेलवन ऐप पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन



तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े
1- इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल: ट्रेन संख्या 04170 इंदौर-सूबेदारगंज के फेरे 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को बढ़ाए गए हैं। वापसी में ट्रेन संख्या 04169 सूबेदारगंज-इंदौर 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन रूठियाई, गुना और शिवपुरी होकर संचालित होगी।
विज्ञापन


2- बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल: ट्रेन संख्या 02200 के फेरे 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को बढ़ाए गए हैं। वापसी में ट्रेन संख्या 02199 झांसी-बांद्रा टर्मिनस 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन चाचौड़ा बीनागंज, रूठियाई, गुना और शिवपुरी होकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


3- उधना-प्रयागराज स्पेशल: ट्रेन संख्या 04106 के फेरे 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को बढ़ाए गए हैं। वापसी में ट्रेन संख्या 04105 प्रयागराज-उधना 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन रूठियाई और गुना होकर संचालित होगी।

यह भी पढ़ें-गणेश विसर्जन आज: भोपाल में 1500 झांकियों के साथ निकलेगा चल समारोह, रात तक बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था


दो एक्सप्रेस के बदले रास्ते, कई स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-गोंडा खंड में 26 और 27 सितंबर को स्वचालित सिग्नलिंग से जुड़ा नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होगा। इसके चलते भोपाल मंडल होकर चलने वाली दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।


लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस: ट्रेन संख्या 20103 को 26 सितंबर को गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के बजाय गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर मार्ग से चलाया जाएगा। इसके चलते ट्रेन मस्कनवा, बभनान, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशन नहीं जाएगी।

राप्तीसागर एक्सप्रेस: ट्रेन संख्या 12511 गोरखपुर-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल एक्सप्रेस 27 सितंबर को गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के बजाय गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा मार्ग से चलेगी। इस दौरान खलीलाबाद, बस्ती और मनकापुर जंक्शन स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed