फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Railway News: Vande Bharat will also run with sleeper coach

Railway News: स्लीपर कोच के साथ भी दौड़ेगी वंदे भारत, भोपाल को जोड़ेगी दिल्ली और मुंबई से

Mon, 24 Jun 2024 11:05 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 24 Jun 2024 11:05 AM IST
सार

Railway News: हाई क्लास और अत्याधुनिक सुविधाओं वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आने से लंबी दूरी का सफर आसान हुआ है। अभी तक देशभर में कई जगहों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जा रही है। हालांकि सभी आधुनिक सुविधाओं वाली वंदे भारत सिटिंग ट्रेन है, स्लीपर नहीं है। अब इसे लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वंदे भारत की पहली स्लीपर ट्रेन शुरू होने जा रही है। ये भोपाल से होकर गुजर सकती है।

विज्ञापन
Railway News: Vande Bharat will also run with sleeper coach
स्लीपर कोच के साथ भी दौड़ेगी वंदे भारत, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकारी के मुताबिक वंदे भारत की पहली स्लीपर ट्रेन मुंबई से दिल्ली के बीच चलाई जाएगी। ये मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन के चलने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बहुत फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


हाई डिमांड वाले रूट पर चलेगी वंदे भारत
दिल्ली-मुंबई रेलवे रूट काफी हाईडिमांड वाला है। ज्यादा यात्रियों के चलते इस रूट पर ट्रेनें फुल रहती हैं, आसानी से रिजर्वेशन मिलने में भी दिक्कत होती है। ऐसे में इस रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यही वजह है कि दिल्ली-मुंबई रूट पर सबसे पहले स्लीपर ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


अगले महीने शुरू हो सकता ट्रायल
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिनों पहले ऐलान किया था कि भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 2 महीनों के भीतर ट्रैक पर होगी। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के ट्रेनसेट का कार्य तेजी से चल रहा है और पहली ट्रेन 2 महीनों के भीतर ट्रैक पर होगी। उन्होंने बताया कि सभी तकनीकी कार्य अंतिम चरण में हैं। बता दें कि इस रूट पर अगले महीने से ट्रायल शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 कोच वाली होगी स्लीपर वंदे भारत
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का सफर बेहद आराम दायक होगा। इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। इसमें 10 कोच थर्ड एसी, चार कोच सेकेंड एसी के होंगे, वहीं एक कोच फर्स्ट एसी का होगा। स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में दो एसएलआर कोच भी होंगे। जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रथम चरण में 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। इसके बाद धीरे-धीरे 160-220 प्रतिघंटे की स्पीड से चलने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed