फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Rail connectivity from MP to the Northeast strengthened: Two weekly special trains to become regular; Bhopal D

एमपी से पूर्वोत्तर तक रेल कनेक्टिविटी मजबूत: दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें होंगी नियमित,भोपाल मंडल को सीधा फायदा

Sun, 06 Sep 2026 05:48 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 06 Sep 2026 05:48 PM IST
सार

मध्यप्रदेश से पूर्वोत्तर भारत की रेल कनेक्टिविटी बढ़ने वाली है। रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक स्पेशल अब नियमित साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। इसके अलावा हापा-नाहरलागुन साप्ताहिक स्पेशल को भी नियमित कर दिया गया है। इससे भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर सहित गुना, शिवपुरी और ब्यावरा-राजगढ़ क्षेत्र के यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
Rail connectivity from MP to the Northeast strengthened: Two weekly special trains to become regular; Bhopal D
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा सामने आई है। रेलवे ने दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों को नियमित एक्सप्रेस ट्रेन में बदलने का फैसला किया है। इनमें रानी कमलापति-अगरतला और हापा-नाहरलागुन ट्रेन शामिल हैं। दोनों ट्रेनों के नियमित होने से मध्यप्रदेश का पूर्वोत्तर भारत से रेल संपर्क और मजबूत होगा।
विज्ञापन


रानी कमलापति से अगरतला की सीधी ट्रेन अब नियमित
रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक स्पेशल अब ट्रेन संख्या 11665/11666 के रूप में नियमित साप्ताहिक एक्सप्रेस चलेगी। रानी कमलापति से अगरतला जाने वाली ट्रेन की नियमित सेवा 22 अक्टूबर से प्रत्येक गुरुवार शुरू होगी। वहीं अगरतला से रानी कमलापति आने वाली ट्रेन 25 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार चलेगी। यह ट्रेन रानी कमलापति से चलकर नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना क्षेत्र, बरौनी, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, गुवाहाटी सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगरतला पहुंचेगी। इस ट्रेन के नियमित होने से मध्यप्रदेश और त्रिपुरा के बीच सीधा रेल संपर्क और बेहतर होगा।
विज्ञापन


गुना-शिवपुरी समेत इन इलाकों को भी बड़ा फायदा
दूसरी बड़ी सुविधा हापा-नाहरलागुन साप्ताहिक ट्रेन को नियमित किए जाने से मिलेगी। ट्रेन संख्या 19525 हापा-नाहरलागुन की नियमित सेवा 23 सितंबर से प्रत्येक बुधवार और 19526 नाहरलागुन-हापा की सेवा 26 सितंबर से प्रत्येक शनिवार शुरू होगी। भोपाल मंडल में इस ट्रेन का ठहराव ब्यावरा-राजगढ़, रुठियाई, गुना और शिवपुरी में रहेगा। ट्रेन राजकोट, अहमदाबाद, रतलाम, उज्जैन, ग्वालियर, भिंड, इटावा, प्रयागराज, वाराणसी, छपरा, बरौनी, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, रंगिया और अन्य प्रमुख स्टेशनों से होकर नाहरलागुन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव: बीमारी की पहचान से तय होगा इलाज, एम्स में नई दवाओं से बढ़ी उम्मीद


दोनों ट्रेनें नियमित होने से बढ़ेंगे यात्रा विकल्प
रेलवे के इस फैसले से पश्चिमी भारत, मध्यप्रदेश और पूर्वोत्तर के बीच नियमित रेल संपर्क को मजबूती मिलेगी। खासतौर पर अगरतला, नाहरलागुन और पूर्वोत्तर के दूसरे क्षेत्रों की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब स्पेशल ट्रेन के बजाय नियमित साप्ताहिक एक्सप्रेस का विकल्प मिलेगा। रानी कमलापति-अगरतला एक्सप्रेस में कुल 22 कोच होंगे। इसमें 8 स्लीपर, 2 द्वितीय वातानुकूलित, 1 तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी, 5 तृतीय वातानुकूलित, 4 सामान्य और 2 जनरेटर कार शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले समय-सारणी, ठहराव और सीटों की उपलब्धता की नवीनतम जानकारी अधिकृत यात्री सूचना माध्यमों से जांचने की अपील की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed