{"_id":"6af701c3172227d8cb0af4ea","slug":"protest-in-bhopal-over-janardan-mishra-s-statement-alok-sharma-s-bungalow-surrounded-protesters-ask-when-w-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनार्दन मिश्रा के बयान पर भोपाल में प्रदर्शन: आलोक शर्मा का बंगला घेरा, पूछा-किसानों के सम्मान में कब बोलेंगे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनार्दन मिश्रा के बयान पर भोपाल में प्रदर्शन: आलोक शर्मा का बंगला घेरा, पूछा-किसानों के सम्मान में कब बोलेंगे?
Fri, 13 Nov 2026 05:56 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:56 PM IST
सार
जनार्दन मिश्रा के किसानों पर विवादित बयान को लेकर कांग्रेस का विरोध जारी है। शुक्रवार को भोपाल में कार्यकर्ताओं ने सांसद आलोक शर्मा के बंगले का घेराव कर एमएसपी, कर्जमाफी और किसानों की सुविधाओं से जुड़ा पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने जनार्दन मिश्रा के इस्तीफे की मांग दोहराई।
विज्ञापन
भोपाल सांसद आलोक शर्मा के बंगले का घेराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों पर दिए गए विवादित बयान को लेकर कांग्रेस का विरोध थम नहीं रहा है। सांसद के माफी मांगने के बाद भी कांग्रेस उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ी है। शुक्रवार को भोपाल में जिला कांग्रेस कमेटी और किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भोपाल सांसद आलोक शर्मा के बंगले का घेराव किया। इस दौरान उन्हें पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर किसानों के मुद्दे संसद और प्रदेश सरकार के सामने उठाने की मांग की गई।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने कहा कि किसानों का अपमान करने वाले जनार्दन मिश्रा को केवल माफी मांगने से राहत नहीं मिलनी चाहिए। उन्हें नैतिकता के आधार पर सांसद पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान कर्ज और तमाम परेशानियों के बीच मेहनत करके देश का पेट भरता है, लेकिन भाजपा के सांसद उसी अन्नदाता की जीवनशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
भाजपा नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल
सक्सेना ने कहा कि भाजपा के कई नेता खुद को किसान पुत्र और किसानों का हितैषी बताते हैं, लेकिन इस मामले में उनकी चुप्पी समझ से परे है। उन्हें सामने आकर किसानों के सम्मान के पक्ष में अपनी बात रखनी चाहिए।
विज्ञापन
आलोक शर्मा से संसद में आवाज उठाने की मांग
भोपाल सांसद के बंगले का घेराव करने के पीछे कांग्रेस ने किसानों के प्रति उनकी जवाबदेही का मुद्दा उठाया। सक्सेना ने कहा कि भोपाल के किसानों ने आलोक शर्मा को अपना प्रतिनिधि चुना है। ऐसे में उन्हें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किसानों के अधिकारों की बात संसद में उठानी चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने भी किसानों की समस्याएं रखनी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता इसी जिम्मेदारी का अहसास कराने उनके निवास पहुंचे हैं।
एमएसपी और कर्जमाफी समेत पांच मांगें
कांग्रेस ने सांसद आलोक शर्मा को सौंपे ज्ञापन में पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें किसानों की फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करने, कर्जमाफी और खेती से जुड़ी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग शामिल है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि जब तक रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा इस्तीफा नहीं देते, तब तक किसानों के सम्मान का मुद्दा लेकर आंदोलन जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड: पचमढ़ी से भी सर्द हुए भोपाल-इंदौर, बीस शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंचा
माफी के बाद भी नहीं थमा विवाद
जनार्दन मिश्रा ने किसानों को लेकर टिप्पणी की थी कि वे साल में तीन महीने खेती करते हैं और बाकी नौ महीने ताश खेलने तथा राजश्री और बोतल में समय बिताते हैं। इस बयान के बाद कांग्रेस ने इसे अन्नदाताओं का अपमान बताते हुए सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और भाजपा से निष्कासित करने की मांग की थी। सांसद के माफी मांगने के बावजूद कांग्रेस ने अपना विरोध जारी रखा है।