फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Protest in Bhopal over burning of 80 houses of Dalit families in Bihar, CM's resignation demanded

Mp: बिहार में दलित परिवारों  के 80 घरों को जलाए जलाने की घटना को लेकर भोपाल में प्रदर्शन, CM का मांगा इस्तीफा

Mon, 23 Sep 2024 06:28 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 23 Sep 2024 06:28 PM IST
सार

बिहार में दलितों के घरों को जलाने की घटना को लेकर राजधानी भोपाल में मप्र कांग्रेस अजा विभाग ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।प्रभावित दलित परिवारों को एक-एक करोड़ का मुआवजा और एक-एक मकान की मांग।

विज्ञापन
Protest in Bhopal over burning of 80 houses of Dalit families in Bihar, CM's resignation demanded
भोपाल में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विगत दिनों बिहार के नवादा जिले में दबंगों द्वारा दलित परिवारों  के 80 घरों को जलाए जाने की घटना के विरोध में सोमवार को मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग भोपाल में प्रदर्शन किया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने डबल इंजन की मोदी सरकार को दलित-आदिवासी विरोधी बताते हुए कहा कि केंद्र और भाजपा नीत प्रदेशों की सरकारें दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार, दुराचार और अनाचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। नवादा जिले के कृष्ण नगर क्षेत्र में दबंगों द्वारा चुन-चुन कर दलितों के घरों को जलाने की घटना बेहद खौफनाक है। दबंगों द्वारा बर्बरतापूर्वक घटना को अंजाम दिया गया जो कायराना और आपराधिक कृत्य है। घटना से प्रभावित लोगों को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए। इस घटना से क्षेत्र में और पूरे देश में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों में भय का माहौल होने के साथ-साथ आक्रोश बना हुआ है। घटना को लेकर बिहार प्रशासन पूरी तरह से मौन है, इससे स्पष्ट है कि इस घटना में शामिल दबंगों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। वहीं मध्यप्रदेश में भी अजा वर्ग के साथ अन्याय, अत्याचार की घटनायें तेजी से बढ़ रही है।  
विज्ञापन



दलित परिवारों को एक-एक करोड़ का मुआवजा मिले
अहिरवार ने समूचे अनुसूचित जाति वर्ग की ओर से घटना की कड़ी निंदा करते हुये कहा कि बिहार सरकार प्रभावित दलित परिवारों को एक-एक करोड़ का मुआवजा और एक-एक मकान बनाकर शीघ्र यथाशीघ्र दें और घटना में शामिल दोषियों पर सख्त कार्यवाही करें। अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों पर हो रही इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़ा कानून बनाकर दोषियों को सख्त सजा का प्रावधान लाया जाये। 
विज्ञापन



राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
अहिरवार और कांग्रेस अजा विभाग ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एमपी नगर टीआई को सौंपकर प्रभावितों को मुआवजा और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग करते हुये, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार के इस्तीफे की मांग की हैं। विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी मुकेश बंसल ने बताया कि कांग्रेस अजा विभाग भोपाल इकाई के अध्यक्ष मेवालाल कनर्जी और नीरज चंडाले के नेतृत्व में हुये पुतला दहन-प्रदर्शन कार्यक्रम में डॉ. विक्रम चौधरी, प्रवक्ता रवि वर्मा, मिथुन अहिरवार, रमेश बकोरिया, जगन्नाथ अहिरवार, गीता जाटव, दर्शन कोरी, कन्हैया मौरे, नीरज बाडीवा, सुभम अहिरवार, कुणाल गजभिये, संजय मालवीय, घनश्याम जांगड़े, आरती पवैया, विनोद सेन, केशर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस अजा विभाग के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कांग्रेसजन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed