फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Protest against Rahul's remarks: Police stop BJP march to gherao Congress office; Khandelwal says it is only a

राहुल के प्रदर्शन का विरोध: कांग्रेस दफ्तर घेरने निकली भाजपा को पुलिस ने रोका, खंडेलवाल बोले-अभी केवल चेतावनी

Wed, 22 Jul 2026 02:56 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 22 Jul 2026 02:56 PM IST
सार

दिल्ली में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में भोपाल में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला। पुलिस ने रेडक्रॉस चौराहे पर बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोक दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा अभी केवल चेतावनी देने आई थी। यदि कांग्रेस का रवैया नहीं बदला तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
Protest against Rahul's remarks: Police stop BJP march to gherao Congress office; Khandelwal says it is only a
बीजेपी का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा ने पलटवार किया। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता रेडक्रॉस चौराहे से कांग्रेस कार्यालय की ओर विरोध मार्च लेकर निकले। हालांकि पुलिस ने रेडक्रॉस अस्पताल के सामने बैरिकेडिंग कर जुलूस को रोक दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और करीब 10 मिनट प्रदर्शन करने के बाद वापस लौट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

खंडेलवाल बोले- अभी तो सिर्फ चेतावनी दी है
प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा अभी केवल चेतावनी देने आई थी। यदि कांग्रेस का रवैया नहीं बदला तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। दूसरी ओर, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कांग्रेस कार्यालय के दोनों प्रवेश द्वारों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रायोजित अराजकता की राजनीति
हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय प्रायोजित अराजकता की राजनीति कर रही है। लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अविश्वास फैलाना, विदेशों में भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करना राहुल गांधी और कांग्रेस की आदत बन चुकी है। राहुल गांधी सत्ता की लोलुपता में देश के सम्मान और राष्ट्रहित को भी दांव पर लगाने से नहीं चूकते हैं। भाजपा राष्ट्रहित, संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं के सम्मान की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।


यह भी पढ़ें-एमपी में बारिश की वापसी, अगले चार दिन बरसेंगे बादल, आज 15 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

जनता उन्हें कई बार नकार चुकी है
हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि कांग्रेस की उस सोच और राजनीति के खिलाफ है, जो लोकतंत्र को कमजोर करने, समाज में वैमनस्य फैलाने और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का निरंतर प्रयास कर रही है। कांग्रेस को देश की जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि राहुल गांधी बार-बार विदेशी मंचों पर भारत, भारतीय लोकतंत्र, संवैधानिक संस्थाओं और न्याय व्यवस्था पर सवाल क्यों उठाते हैं? आखिर किसके हित में वे भारत की उपलब्धियों को नकारने और देश के विरुद्ध झूठा नैरेटिव गढ़ने का प्रयास करते हैं? जनता उन्हें कई बार नकार चुकी है, लेकिन वे अपनी राजनीतिक विफलताओं का दोष देश की संस्थाओं पर मढ़ने का असफल प्रयास कर रहे हैं।

विवादित तख्ती से बढ़ा विवाद
प्रदर्शन के दौरान एक महिला कार्यकर्ता के हाथ में संविधान से जुड़ी आपत्तिजनक बात लिखी तख्ती दिखाई दी। मामला सामने आते ही भाजपा के जिला प्रवक्ता राजेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे और तख्ती लेकर उसे तोड़ दिया। इसके बाद उसे अपनी दोपहिया वाहन की डिग्गी में रख दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed