फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Prof. Rajeev Tripathi became the Vice Chancellor of RGPV, the post was vacant for the last 6 months, temporary

Bhopal: RGPV के कुलगुरु बने प्रो. राजीव त्रिपाठी, पिछले 6 माह से खाली था पद, MCU का आयुक्त को अस्थाई प्रभार

Fri, 13 Sep 2024 09:21 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 13 Sep 2024 09:21 PM IST
सार

प्रो. राजीव त्रिपाठी को RGPV का नया कुलगुरु बनाया गया है। कुलगुरु के तौर पर चार साल के लिए प्रो. त्रिपाठी की नियुक्ति की गई है। इधर एमसीयू में जनसम्पर्क आयुक्त सुदामा खाड़े को स्थाई कुलगुरु की  जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Prof. Rajeev Tripathi became the Vice Chancellor of RGPV, the post was vacant for the last 6 months, temporary
पो. राजीव त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में काफी समय बाद नए कुलगुरु की नियुक्ति हो गई है। जानकारी के लिए बतादें कि यह पद पिछले छह माह से रिक्त था। प्रो. राजीव त्रिपाठी को आरजीपीवी का नया कुलगुरु बनाया गया है। वह फिलहाल यूपी के प्रयागराज में स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। आरजीपीवी में कुलगुरु के तौर पर उनका कार्यकाल चार वर्ष होगा। शुक्रवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। वह जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे। इधर एमसीयू में जनसम्पर्क आयुक्त सुदामा खाड़े को स्थाई कुलगुरु की जिम्मेदारी दी गई है।। 
विज्ञापन


घोटाले में नाम आने के बाद पूर्व कुलगुरु ने दिया था इस्तीफा
गौरतलब है कि आरजीपीवी के तत्कालीन कुलपति प्रो. सुनील कुमार गुप्ता ने 19.48 करोड़ रुपये के एफडी घोटाले में नाम आने के बाद इसी साल मार्च में पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही यह पद खाली था है। प्रोफेसर सुनील कुमार के इस्तीफे के बाद आरजीपीवी में कंप्यूटर व सूचना प्रौद्योगिकी संकाय की संकायाध्यक्ष रूपम गुप्ता को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।
विज्ञापन


जनसम्पर्क आयुक्त को एमसीयू का अतिरिक्त प्रभार
 मध्यप्रदेश शासन जनसम्पर्क विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल ने आदेश जारी कर जनसम्पर्क आयुक्त सुदामा खाड़े को स्थाई कुलगुरु की नियुक्ति होने तक माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय का अपने कार्य के साथ साथ अस्थाई प्रभार सौंपा गया है। दरअसल एमसीयू के कुलपति केजी सुरेश का कार्यकाल 14 सितंबर को समाप्त हो रहा है। इस वजह से यह प्रभार जनसंपर्क आयुक्त को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed