होशंगाबाद को नर्मदापुरम करने पर सियासत तेज: अब प्रोटम स्पीकर ने दिग्विजय सिंह को घेरा
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम् करने की घोषणा की। इस पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पूछा कि क्या इससे बेरोजगारी खत्म हो जाएगी। अब इस पर पलटवार करते हुए मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह से पूछा कि होशंग शाह कौन था? क्या लुटेरे के नाम से नर्मदा का इतिहास सिखाया जाएगा।
#WATCH MP Assembly Protem Speaker reacts to Digvijaya Singh's statement on Hoshangabad renaming; says "...Who was Hoshang Shah? Will you teach history of robber or of Narmada? Change your name to Yunis, rename 'Pappu bhaiya' to Isamil. It'll tell you what happens when you rename" pic.twitter.com/UpqbnGrP8f
— ANI (@ANI) February 20, 2021विज्ञापन
होशंगाबाद का नाम बदलने की घोषणा होने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि नाम बदलने को लेकर भाजपा 'नाटक नौटंकी बंद करे'। दिग्विजय सिंह ने पूछा कि जिला या शहरों का नाम बदलने से बेरोजगारी खत्म हो जाएगी क्या? महंगाई खत्म हो जाएगी क्या? देश उन्नति करेगा क्या? आपको जो करना है करिए, केवल यह नाटक नौटंकी बंद करिए। दिग्विजय पर पलटवार वहीं दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा का पलटवार किया।
