फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Politics erupts over the government calendar's image of a "foreign deer," with Digvijay claiming it's an Afric

सरकारी कैलेंडर में 'विदेशी हिरण' की तस्वीर पर सियासत, दिग्गी का दावा- यह अफ्रीकी इम्पाला, सारंग बोले-छोटी बात

Fri, 27 Feb 2026 09:55 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 27 Feb 2026 09:55 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार के इस साल के कैलेंडर में छपी हिरण की तस्वीर को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ने इसे अफ्रीका में पाए जाने वाले ‘इम्पाला’ की फोटो बताया है, जबकि भाजपा ने आरोपों को बेबुनियाद कहा है।

विज्ञापन
Politics erupts over the government calendar's image of a "foreign deer," with Digvijay claiming it's an Afric
दिग्विजय सिंह और विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार के इस वर्ष के सरकारी कैलेंडर में छपी एक वन्यजीव की तस्वीर को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कैलेंडर में प्रकाशित हिरण की फोटो पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि यह प्रजाति मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि भारत में भी नहीं पाई जाती। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि कैलेंडर में लगाया गया चित्र ‘इम्पाला’ का है, जो अफ्रीकी महाद्वीप में पाया जाने वाला वन्यजीव है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि भविष्य में ऐसे मामलों में सावधानी बरती जाए। इस मुद्दे पर कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को ‘वाइल्डलाइफ स्टेट’ के रूप में जाना जाता है और यहां बारहसिंगा, चिंकारा, काला हिरण जैसी कई प्रजातियां पाई जाती हैं। ऐसे में यदि किसी विदेशी प्रजाति की तस्वीर सरकारी कैलेंडर में प्रकाशित हुई है, तो यह प्रशासनिक स्तर पर चूक मानी जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जवाबदेही तय करने की मांग की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: भोपाल निगम मुख्यालय निर्माण पर घमासान, 22 करोड़ से 72 करोड़ पहुंची लागत, भ्रष्टाचार के आरोप
विज्ञापन


विपक्ष के पास मुद्दों का अभाव : सारंग
वहीं, भाजपा सरकार की ओर से मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास ठोस मुद्दों का अभाव है, इसलिए वह छोटी-छोटी बातों को तूल दे रहा है। सारंग ने कहा कि सरकार विकास और जनहित के कार्यों पर केंद्रित है, जबकि कांग्रेस केवल आलोचना की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: कूनो के 32 चीतों ने एक साल में खाया सवा करोड़ रुपये का मटन, बोत्सवाना से शनिवार को लाए जाएंगे आठ और चीते

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed