फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Political maneuvering intensifies ahead of the MP budget; the government is busy gathering suggestions, while

एमपी बजट से पहले सियासी मोर्चाबंदी, सरकार सुझाव समेटने में जुटी, कांग्रेस ने जनता से मांगे घोटालों के सबूत

Fri, 06 Feb 2026 09:29 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 06 Feb 2026 09:29 PM IST
सार

एमपी में बजट सत्र से पहले सियासत तेज हो गई है। सरकार जहां बजट तैयारियों और जनसुझावों को अंतिम रूप दे रही है, वहीं कांग्रेस ने जनता से समस्याओं और कथित घोटालों के सबूत मांगे हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने व्हाट्सएप और ई-मेल के जरिए जानकारी साझा करने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
Political maneuvering intensifies ahead of the MP budget; the government is busy gathering suggestions, while
मध्य प्रदेश विधान सभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बजट सत्र से पहले सियासत तेज हो गई है। एक तरफ मोहन यादव सरकार 18 फरवरी को पेश होने वाले बजट की रूपरेखा तय करने में जुटी है, तो दूसरी ओर विपक्ष ने सीधे जनता से संवाद का रास्ता खोलते हुए सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से उनकी समस्याओं और कथित घोटालों की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


घोटालों से जुड़े मामलों को सामने लाएं
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जनता से अपील की है कि वे सिस्टम की खामियों, भ्रष्टाचार, माफिया राज, विभागीय लापरवाही और भर्ती घोटालों से जुड़े मामलों को सामने लाएं। इसके लिए उन्होंने एक व्हाट्सएप नंबर और ई-मेल आईडी सार्वजनिक की है, ताकि आम लोग अपने पास मौजूद सबूतों के साथ जानकारी साझा कर सकें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-केरवा डैम में अवैध भराव तुरंत रोकें, नहीं चलेगा निजी जमीन का बहाना
विज्ञापन
विज्ञापन



व्हाट्सएप पर मांगा जनता का इनपुट

उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि विधानसभा का बजट सत्र 2026 जनता के सवालों की आवाज बनेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई नागरिक सिस्टम की नाकामी से परेशान है या किसी घोटाले की सच्चाई उजागर करना चाहता है, तो अब उसकी बात सीधे विधानसभा तक पहुंचेगी। विपक्ष इन सवालों को सदन में उठाकर जिम्मेदारों से जवाब मांगेगा। सिंघार ने स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति दस्तावेज, फोटो, वीडियो, कॉल रिकॉर्डिंग या अन्य ठोस प्रमाण साझा करेगा, उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें-होली पर यात्रियों को राहत,भोपाल-रानी कमलापति से रीवा


बजट होमवर्क में सरकार
दूसरी ओर राज्य सरकार भी बजट को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में है। मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार के तीसरे बजट के लिए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और उनकी टीम विभागों से प्राप्त प्रस्तावों, नई योजनाओं और पहले की घोषणाओं की प्रगति रिपोर्ट को अंतिम रूप दे रही है। सरकार का फोकस इस बात पर है कि बजट सत्र के दौरान जनहित से जुड़े प्रावधानों को मजबूती से रखा जा सके। विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होगा और 18 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed