फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Political appointments: Guddi becomes the chairperson of the tribal Sahariya Development Authority, Satyendra

राजनीतिक नियुक्तियां: गुड्डी आदिवासी सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष, सत्येंद्र को लघु उद्योग निगम की कमान

Fri, 01 May 2026 11:07 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 01 May 2026 11:07 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने दो अहम नियुक्तियां की हैं। गुड्डी आदिवासी को सहरिया विकास प्राधिकरण और सत्येंद्र भूषण सिंह को लघु उद्योग निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन फैसलों को जनजातीय विकास और औद्योगिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
Political appointments: Guddi becomes the chairperson of the tribal Sahariya Development Authority, Satyendra
भाजपा का झंडा - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सत्येंद्र भूषण सिंह को मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड, भोपाल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्षों के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश में कहा गया है कि यह नियुक्ति निगम के मेमोरेंडम और आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन के तहत की गई है। इस फैसले से निगम के प्रशासनिक और नीतिगत कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बरगी क्रूज त्रासदी: रेस्क्यू टीम में शामिल लोगों का 15 अगस्त को होगा सम्मान, सीएम मोहन यादव ने किया एलान
विज्ञापन


वहीं, जनजातीय कार्य विभाग ने गुड्डी आदिवासी को राज्य स्तरीय सहरिया विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी और आगामी आदेश तक लागू रहेगी। सरकार का कहना है कि सहरिया जनजाति के समग्र विकास, सामाजिक भागीदारी और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए यह कदम उठाया गया है। प्राधिकरण के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक योजनाओं को जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करने पर जोर दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Politics: राज्यसभा चुनाव के बीच ‘महा-मुलाकात’, CM मोहन यादव से मिले दिग्विजय सिंह, बढ़ी सियासी हलचल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed