फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Pod hotel: MP's first pod hotel started at Bhopal railway station, providing comfortable stay facility to pass

Pod hotel: भोपाल रेलवे स्टेशन में MP का पहला पॉड होटल शुरू,यात्रियों के लिए कम रेट पर आरामदायक ठहरने की सुविधा

Sat, 05 Apr 2025 02:58 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 05 Apr 2025 02:58 PM IST
सार

Pod hotel: प्रदेश के पहले पॉड होटल की शुरुआत भोपाल रेलवे स्टेशन में की गई है। स्टेशन पर यात्रियों को मात्र 200 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से आरामदायक और किफायती सुविधा मिलेगी। भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर इसे बनाया गया है।

विज्ञापन
Pod hotel: MP's first pod hotel started at Bhopal railway station, providing comfortable stay facility to pass
भोपाल रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पहले पॉड होटल की शुरुआत भोपाल रेलवे स्टेशन में की गई है। स्टेशन पर यात्रियों को मात्र 200 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से आरामदायक और किफायती सुविधा मिलेगी। भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर इसे बनाया गया है। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने इसका शुभारंभ किया है। इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अलावा मैनुअली भी की जा सकती है, इसके लिए पीएनआर अनिवार्य रहेगा।इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अलावा मैनुअली भी की जा सकती है, इसके लिए पीएनआर अनिवार्य रहेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन

पॉड होटल यह रहेगा किराया

फैमिली पॉड (20 बेड):
3 घंटे- 400, 6 घंटे- 700, 12 घंटे - 1100, 24 घंटे- 1500, 48 घंटे-3000

मल्टी बेड पॉड (जेंट्स, 40 बेड): 3 घंटे - 200, 6 घंटे-350, 12 घंटे - 700, 24 घंटे-900, 48 घंटे- 1800

मल्टी बेड पॉड (लेडीज, 18 बेड): 3 घंटे - 200, 6 घंटे- 350, 12 घंटे - 700, 24 घंटे- 900, 48 घंटे- 1800

यह भी पढ़ें- MP बोर्ड 10वीं-12वीं के मूल्यांकन में आई तेजी, 40% से ज्यादा कॉपियों की हुई जांच, जाने कब आएगा रिजल्ट?
विज्ञापन
विज्ञापन



जानें क्या है पॉड होटल?
पॉड होटल, जिसे कैप्सूल होटल भी कहा जाता है, जापान से प्रेरित एक अनोखी अवधारणा है। इसमें छोटी-छोटी कैप्सूल इकाइयों में यात्रियों को ठहरने की सुविधा दी जाती है, जो कम जगह में उच्च श्रेणी की सुविधाएं प्रदान करती हैं। भोपाल रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शुरू की जा रही है, जिसकी योजना 20 अक्टूबर 2019 को शुरू हुई थी और लगभग 6 साल बाद यह यात्रियों के लिए उपलब्ध हो रही है।



देश का दूसरा  पॉड होटल
यह देश में मुंबई सेंट्रल के बाद दूसरा प्रमुख पॉड होटल होगा। यह पॉड होटल उन यात्रियों के लिए लाभदायक होगा, जो कम खर्च में आरामदायक ठहराव चाहते हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह सुविधा भोपाल स्टेशन पर यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएगी। उद्घाटन से पहले रेलवे ने इसे पूरी तरह तैयार कर लिया है और किराया भी तय कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें-प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा जल्द, दो महीने पहले चुने गए थे पार्टी के जिला अध्यक्ष



यह सुविधा किन यात्रियों के लिए है उपयोगी?
- कुछ घंटे रुकने वाले यात्रियों के लिए।
- ट्रेन बदलने या लेट ट्रेन की स्थिति में।
- परिवार सहित यात्रा कर रहे लोगों के लिए।


पॉड होटल में मिलेगी यह सुविधा
1-    एसी: हर पॉड में एयर कंडीशनिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे यात्री गर्मी से राहत पा सकेंगे।
2-    वाइ-फाइ: यात्रियों को इंटरनेट का सुचारु रूप से उपयोग करने के लिए हाई-स्पीड वाइ-फाइ की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।विज्ञापन
3-    बिस्तर और तकिया: पॉड्स में आरामदायक बिस्तर और तकिए की व्यवस्था की गई है।
4-    टॉयलेट (पुरुष एवं महिला अलग-अलग): स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग टॉयलेट की सुविधा प्रदान की गई है।
5-   गर्म पानी के लिए गीजर: ठंड के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए गीजर लगाए गए हैं।
6-   लॉकर और लगेज रूम: यात्रियों के सामान की सुरक्षा के लिए लॉकर और लगेज रूम की सुविधा है।
7-   चार्जिंग पॉइंट: मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने के लिए प्रत्येक पॉड में चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध है।
8-  फायरफाइटिंग सिस्टम: किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पॉड होटल में फायरफाइटिंग की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
9-   टीवी: मनोरंजन के लिए प्रत्येक पॉड में टीवी की सुविधा दी गई है।
10-  मेकअप मिरर: यात्रियों की सुविधा के लिए पॉड्स में मेकअप मिरर उपलब्ध कराया गया है।
11-   सीसीटीवी कैमरे: सुरक्षा के लिए होटल परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था है।
12-. सिंगल पॉड  58 पॉड बनाए गए हैं।
13- फैमिली 20 पॉड  इसमें दो बच्चे और दो वयस्क आराम से ठहर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed