{"_id":"67f01d886b421f9d6b0a5d1a","slug":"bhopal-mp-board-10th-12th-evaluation-process-picked-up-pace-more-than-40-copies-checked-know-when-will-the-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: MP बोर्ड 10वीं-12वीं के मूल्यांकन में आई तेजी, 40% से ज्यादा कॉपियों की हुई जांच, जानें कब आएगा रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: MP बोर्ड 10वीं-12वीं के मूल्यांकन में आई तेजी, 40% से ज्यादा कॉपियों की हुई जांच, जानें कब आएगा रिजल्ट
Sat, 05 Apr 2025 07:14 AM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sat, 05 Apr 2025 07:14 AM IST
सार
MP Board: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परीक्षा के मूल्यांकन कार्य में तेजी आई है। 40% से ज्यादा कॉपियों की जांच कर ली गई है। करीब 30 हजार शिक्षक एक करोड़ से ज्यादा कापियों की जांच कर रहे हैं। मई के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी होगा।
विज्ञापन
एमपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम समय पर लाने के लिए बोर्ड के अधिकारियों ने कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में तेजी ला दी है। इसके लिए अतिरिक्त शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जानकारी के अनुसार 40 से 45 फीसदी तक कॉपियों की जांच की जा चुकी है। जानकारी के लिए बतादें कि करीब 30 हजार शिक्षक, 17 लाख विद्यार्थियों की एक करोड़ से ज्यादा कंपनियों का मूल्यांकन कर रहे हैं। एक शिक्षक को प्रतिदिन न्यूनतम 30 व अधिकतम 45 कॉपियां जांचने के लिए दी जा रही हैं। सीएम डॉ.मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बोर्ड के रिजल्ट समय पर ही जारी किए जाएं। सभी जिलों से ऑनलाइन अंकभी मंगाए जा रहे हैं, ताकि समय से रिजल्ट दिया जा सके।
यह भी पढ़ें-भोपाल कलेक्टर ने बैरसिया नगर पालिका पार्षद को पद से हटाया, फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर लड़ा था चुनाव
होली की छुट्टी में मूल्यांकन कार्य में आई थी कमी
एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं कॉपियों का पहले चरण का मूल्यांकन 13 मार्च से शुरू हुआ था। बीच में होली के अवकाश के चलते मूल्यांकन कार्य में थोड़ी कमी आई थी। अब मूल्यांकन तेजी लई गई है। 10वीं की गणित के पेपर में त्रुटि के चलते बोर्ड द्वारा बोनस के रूप में 1 अंक दिया जाएगा। दूसरे चरण का मूल्यांकन 6 अप्रैल से शुरू होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-हनुमान जयंती पर भोपाल-इटावा के बीच स्पेशल ट्रेन, RKMP-सहरसा साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन ट्रेन का संचालन
साढ़े चार हजार से 30 हजार पहुंची शिक्षकों की संख्या
मूल्यांकन के शुरुआती दौर में करीब 4500 शिक्षक मूल्यांकन कार्य में लगे थे, 25 मार्च को पेपर समाप्त होने के बाद यह संख्या 30 हजार तक पहुंच गई है। भोपाल के मॉडल स्कूल को नोडल सेंटर बनाया गया है, यहां पहले चरण की कॉपियां चेक करने का काम तेजी से चल रहा है। करीब 30 हजार शिक्षक करीब 17 लाख विद्यार्थियों की एक करोड़ से ज्यादा कॉपियों का मूल्यांकन कर रहे हैं। एक शिक्षक को प्रतिदिन न्यूनतम 30 व अधिकतम 45 कॉपियां जांचने के लिए दी जा रही हैं।