{"_id":"6190b393030e5d607519068f","slug":"pm-modi-to-inaugurate-rani-kamlapati-railway-station-in-bhopal-tomorrow-know-today-traffic-roots","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: सोमवार को पीएम मोदी का दौरा, आज चार बजे तक ट्रैफिक डिस्टर्ब, कई रास्ते बंद, जानें रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: सोमवार को पीएम मोदी का दौरा, आज चार बजे तक ट्रैफिक डिस्टर्ब, कई रास्ते बंद, जानें रूट
Sun, 14 Nov 2021 12:28 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:28 PM IST
सार
पीएम मोदी सोमवार को भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए आज शाम चार बजे तक शहर का ट्रैफिक डिस्टर्ब रहेगा। कई रास्तों को बंद कर किया गया है। इसके अलावा कई रास्तों को डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 नवंबर के दौरे को लेकर भोपाल में कई रास्तों को बंद कर किया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज (रविवार) शाम चार बजे तक शहर का ट्रैफिक डिस्टर्ब रहेगा। पुलिस पीएम के दौरे को लेकर फाइनल रिहर्सल करेगी। कई रास्तों को डायवर्ट कर दिया गया है। पीएम मोदी सोमवार को भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। दरअसल, देश के पहले वर्ल्ड क्लास स्टेशन हबीबगंज का नाम रानी कमलापति के नाम पर हो गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, रानी कमलापति भोपाल की अंतिम हिंदू रानी थीं।
विज्ञापन
यातायात पुलिस के मुताबिक, रिहर्सल के दौरान महात्मा गांधी चौराहे से अवधपुरी चौक तक गाड़ियों की आवाजाही सुबह 11 बजे से 4 बजे तक पूरी तरह बंद होगी. यहां का ट्रैफिक अवधपुरी से बीकानेर स्वीट्स, सुरभि इन्कलेव, ऋषिपुरम चौराहा, चर्च चौराहा, विजय मार्केट, श्रीकृष्ण मंदिर, बरखेड़ा, गुलाब उद्यान, मस्जिद तिराहा, डीआरएम ऑफिस, हबीबगंज अंडरब्रिज से 10 नंबर मार्केट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बोर्ड आफिस चौराहे से भी ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। यहां से प्रगति पेट्रोल पंप की तरफ होकर हबीबगंज स्टेशन की ओर एवं 7 नम्बर स्टॉप से मानसरोवर हबीबगंज की ओर सामान्य गाड़ियों के लिए भी रास्ता बंद किया जाएगा। वहीं, बागसेनिया थाने से मानसरोवर तिराहे तक आवाजाही बंद होगी। इसी तरह हबीबगंज रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नम्बर 1 की ओर भी गाड़ियां पूरी तरह बंद होंगी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, मिसरोद की ओर से आने वाली गाड़ियां वाहन बागसेवनिया थाने के तिराहे से अरविन्द विहार कॉलोनी का रास्ता इस्तेमाल करेंगी। लोग इस रास्ते से एम्स अस्पताल, आरआरएल तिराहा, हबीबगंज नाका होते हुए प्लेटफार्म नम्बर-5 की ओर जा सकेंगे। इसी तरह होशंगाबाद रोड से गुजरने वाली गाड़ियां मिसरोद, बावड़िया रोड ओवर ब्रिज से शाहपुरा, मनीषा मार्केट व कोलार रोड से अरेरा कॉलोनी, 12 नंबर मार्केट, 10 नंबर मार्केट की ओर जा सकेंगी।
