फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Patwari took the meeting of Seva Dal and NSUI

MP Politics: पटवारी ने ली सेवादल और NSUI की बैठक, लोकसभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति

Mon, 25 Dec 2023 07:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 25 Dec 2023 07:29 PM IST
सार

MP Politics: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालते ही संगठन की समीक्षा शुरू कर दी है। वे लगातार चार दिनों तक बैठक करेंगे। 25 दिसंबर को भी उन्होंने दो विभागों की बैठक ली।

विज्ञापन
Patwari took the meeting of Seva Dal and NSUI
पटवारी ने ली सेवादल और NSUI की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सेवादल और एनएसयूआई की बैठक ली। पटवारी ने सबसे पहले मप्र भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्षों से संवाद किया। सुबह 11 बजे शुरू हुई यह चर्चा 2 बजे तक चली। इसमें पीसीसी चीफ ने एनएसयूआई की आगामी गतिविधियों और लोकसभा चुनाव पर रणनीति बनाई।

विज्ञापन


इसके बाद पटवारी ने सेवादल के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला मुख्य संगठकों के साथ बैठक की। इसमें सेवादल की गतिविधियों और लोकसभा चुनाव पर बातचीत हुई। पटवारी ने कांग्रेस के दोनों विभागों से उनके पिछले कामों का भी हिसाब लिया। बता दें, पटवारी संगठन में कसावट के लिए लगातार चार दिनों तक बैठक करेंगे। 24 दिसंबर से शुरू ये बैठकें 27 तक चलेंगी। 
विज्ञापन


मंगलवार को इनके साथ चर्चा
पटवारी मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ही प्रदेश कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वे सभी से विधानसभा चुनाव में हुई गड़बड़ियां और काम काज का हिसाब लेंगे। इसके साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी बातचीत होगी। सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और पदाधिकारियों के साथ अध्यक्ष बनने के बाद पटवारी की यह पहली बैठक है। इस लिहाज से इस बैठक को अति महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की 24वीं पुण्यतिथि 
इधर, देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की 26 दिसंबर को 24वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने बताया कि मंगलवार, 26 दिसंबर 2023 को डॉ. शंकर दयाल शर्मा की 24 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों द्वारा पूर्वान्ह 10.30 बजे व्हीआईपी रोड, रेतघात चौराहे स्थित प्रतिमा पर और पूर्वान्ह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभागार में डॉ. शंकर दयाल शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed