फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Parents died due to Corona but in death certificate cause of death Covid 19 is not mentioned 10th class student is worried

भोपाल: कोरोना से गई माता-पिता की जान, अब मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए बेटा परेशान, कैसे मिलेगा सरकारी योजना का लाभ?

Tue, 01 Jun 2021 08:40 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 01 Jun 2021 08:40 AM IST
सार

भोपाल के रहने वाले कक्षा 10 के छात्र के माता-पिता की मृत्यु कोरोना के कारण हो गई लेकिन उसकी मां का मृत्यु प्रमाणपत्र सिवनी अस्पताल से मिल नहीं रहा और भोपाल नगर निगम ने उसके पिता के प्रमाण पत्र में मृत्यु का कारण कोरोना नहीं लिखा।  इस कारण भविष्य में उसे परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन
Parents died due to Corona but in death certificate cause of death Covid 19 is not mentioned 10th class student is worried
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र व विभिन्न राज्य सरकारें कोरोना से मरने वालों के परिजनों के लिए कई योजनाएं ला रही हैं, लेकिन इन योजनाओं का लाभ लेने से कुछ लोग वंचित रह सकते हैं। दरअसल, कोरोना से मरने वालों के मृत्यु प्रमाणपत्र में स्थानीय निकायों की तरफ से मौत का कारण कोविड-19 नहीं लिखा जा रहा है। ऐसी सूरत में लोग भविष्य में यह बताने में असमर्थ हो जाएंगे कि उनके परिजन की मौत कोविड-19 के कारण हुई थी। ऐसे लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने में दिक्कत आ सकती है। इसी तरह की समस्या से मध्यप्रदेश के भोपाल में रहने वाला दसवीं का छात्र हनुशीष डहरिया भी गुजर रहा है। कोरोना के कारण जान गंवाने वाले उसके माता-पिता के मृत्यु प्रमाणपत्र में मौत की वजह कोविड-19 नहीं लिखा गया है।

विज्ञापन


पहले हुई पिता की मौत फिर मां की भी गई जान
बता दें, माता-पिता की मौत के बाद हनुशीष अब भोपाल के त्रिलंगा इलाके में अपने चाचा के पास रहता है। वह दसवीं कक्षा का छात्र है। बीते कुछ दिन उसकी जिंदगी के सबसे काले दिन थे क्योंकि पहले उसके पिता गिरीश डहरिया सिवनी में कोरोना का शिकार हो गए। इलाज के लिए उन्हें भोपाल लाया गया, लेकिन वे बच न सके। 18 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। इस बीच में हनुशीष की मां दिव्या भी कोरोना संक्रमित हो गईं और उनका उपचार सिवनी के सरकारी अस्पताल में हुआ। हालांकि, उनकी भी 19 अप्रैल को मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रमाणपत्र में मृत्यु का कारण कोरोना नहीं लिखा
माता-पिता को खोने वाले हनुशीष की समस्या और तब बढ़ गई जब भोपाल नगर निगम ने उसके पिता के प्रमाणपत्र में मृत्यु का कारण कोरोना नहीं लिखा। वहीं, सिवनी अस्पताल से हनुशीष की मां का मृत्यु प्रमाणपत्र मिला ही नहीं। हनुशीष का कहना है कि उसे यह मदद नहीं मिली तो भविष्य में उसे कई तरह की समस्याओं से दो-चार होना पड़ेगा। गौरतलब है कि केंद्र और राज्य सरकार ने अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए जो योजना चलाई हैं, उनका फायदा उसे मिल सकता है लेकिन उसके लिए मां-बाप के मृत्यु प्रमाणपत्र में कोरोना से मृत्यु लिखा होना जरूरी है वरना वो निराश्रित ही रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश सरकार की योजना
इधर, मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिए मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना लागू की है, जिसके पहले चरण में रविवार को 130 परिवारों के 173 बच्चों के खातों में पांच हजार रुपये डाले गए। यह सहायता इन बच्चों को हर महीने मिलेगी। इनकी पढ़ाई लिखाई का खर्चा भी सरकार उठाएगी। इसके अलावा कोरोना से मरने वालों के परिजन को एक लाख रुपये भी राज्य सरकार देगी, लेकिन प्रमाणपत्र पर मौत का कारण कोरोना नहीं लिखा होगा तो यह फायदा मिलना मुश्किल होगा। हालांकि, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सरकार कुछ दिनों में ऐसी योजना लाने पर काम कर रही है, जिसमें ऐसे किसी प्रमाणपत्र की जरूरत रह नहीं जाएगी इसलिए अनाथ बच्चे और लोग किसी प्रमाणपत्र की चिंता ना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed