फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Operation Sindoor: Congress took out Tiranga Yatra in Bhopal, Sindoor said- POK should become part of India, t

Operation Sindoor: भोपाल में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, सिंघार बोले-POK बने भारत का हिस्सा, देश एक साथ

Fri, 09 May 2025 07:44 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 09 May 2025 07:44 PM IST
सार

एमपी कांग्रेस ने भोपाल में तिरंगा यात्रा’ का आयोजन पूरे उत्साह और गरिमा के साथ किया। यह यात्रा सेना के प्रति सम्मान में की गई। तिरंगा यात्रा रेडक्रॉस हॉस्पिटल के सामने शिवाजी महाराज चौराहे से शौर्य स्मारक तक निकली।

विज्ञापन
Operation Sindoor: Congress took out Tiranga Yatra in Bhopal, Sindoor said- POK should become part of India, t
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना के गौरव, साहस और बलिदान को समर्पित ऑपरेशन सिंदूर' के अंतर्गत एमपी कांग्रेस ने भोपाल में तिरंगा यात्रा’ का आयोजन पूरे उत्साह और गरिमा के साथ किया। यह यात्रा सेना के प्रति सम्मान में की गई। तिरंगा यात्रा रेडक्रॉस हॉस्पिटल के सामने शिवाजी महाराज चौराहे से शौर्य स्मारक तक निकली। इस यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव, संगठन प्रभारी महासचिव संजय कामले, भोपाल शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना सहित तमाम कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह काबिले तारीफ कार्रवाई है। मैं तो यही कहता हूं कि पाकिस्तान हिंदुस्तान से निकला हुआ एक छोटा सा बच्चा है। वह हमेशा नादानी करता आया है। इसलिए उसके 1971 में टुकड़े हुए थे और निश्चित तौर पर इस बार फिर चाहूंगा कि पाकिस्तान के टुकड़े हों। पाक अधिकृत कश्मीर हिंदुस्तान का हिस्सा बने और बलूचिस्तान पर हमारा कब्जा हो। पीसीसी चीफ ने का हा कि पूरा देश एक साथ है। हमे हमारी सेना पर गर्व है। 
विज्ञापन



पाकिस्तान आतंकवादियों को शरण देता रहा
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि एक बात साबित हो चुकी है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को शरण देता रहा है। हमें इस बात का गर्व है कि हमारे देश की रॉ ने सही तरीके से आतंकियों के ठिकानों को चिह्नित किया और हमारा निशाना सही जगह पर लगा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंं-भोपाल नगर निगम  तैयार कर रहा फ्यूल मैनेजमेंट सिस्टम, जल्द आएगा नया सॉफ्टवेयर, डीजल चोरी पर लगेगा अंकुश
विज्ञापन
विज्ञापन


काबिले तारीफ कार्रवाई
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह काबिले तारीफ कार्रवाई है। मैं समझता हूं कि सेना मजबूती काम कर रही है। भारत की सेना के आगे पाकिस्तान घबराया हुआ है।कांग्रेस पार्टी ने भारतीय सेवा का मनोबल बढ़ाने के लिए यात्रा निकाली है। प्रदेश के कार्यकर्ता हर जिले से आए हुए हैं। हम सेना को सैल्यूट करते हैं। सेना का मनोबल ऊंचा रहे। पूरी कांग्रेस पार्टी देश की सेना के साथ है।

यह भी पढ़ेंं-भोपाल में नमाज के बाद तिरंगा लेकर निकले मुस्लिम समुदाय के लोग, बोले- सीमा पर भेजो हमें भी

हमारी सेनाओं ने जवाब दिया
कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा कि आतंकी हमला हमारे देश पर हुआ है। उसे जवाब देने का काम हमारी सेना ने किया है। जो हमारे देश के खिलाफ आंख उठाने का काम करेगा, उसका वही हश्न होगा जो आज हमारी सेनाओं ने किया है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि पाकिस्तान की यह कायराना हरकत थी। आज देश की सेनाओं ने करारा जवाब दिया है। पूरा देश सेनाओं के साथ है। पाकिस्तान सुधर जाए नहीं तो बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed