फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   On the Congress protest in Delhi, Khandelwal said – an attempt to tarnish the image of the country, BJYM prote

दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन पर खंडेलवाल बोले-देश की छवि धूमिल करने का प्रयास, भाजयुमो का प्रदर्शन कल

Fri, 20 Feb 2026 10:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 20 Feb 2026 10:13 PM IST
सार

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए कथित प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा शनिवार को प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यालयों का घेराव करेगा। भाजयुमो ने इसे देश की छवि से जुड़ा मुद्दा बताते हुए बड़े पैमाने पर प्रदर्शन की घोषणा की है।

विज्ञापन
On the Congress protest in Delhi, Khandelwal said – an attempt to tarnish the image of the country, BJYM prote
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने घोषणा की है कि वह शनिवार को प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यालयों का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेगा। यह प्रदर्शन दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली में आयोजित एआई समिट पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनके अनुसार इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में 100 से अधिक देशों, वैश्विक कंपनियों के सीईओ और 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों की भागीदारी भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर सम्मान प्राप्त कर रहा है, लेकिन कांग्रेस और उसके समर्थक ऐसे आयोजनों के दौरान देश की छवि धूमिल करने का प्रयास करते हैं। खंडेलवाल ने कांग्रेस से इस प्रदर्शन के लिए देश की जनता से माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal News: भोपाल का 26 टन गोमांस मामला पीएम तक पहुंचा, हिंदू संगठन ने खून से लिखा पत्र, CBI जांच की मांग
विज्ञापन


भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी क्षमता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में नेतृत्व की सराहना कर रहा था, तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर देश की छवि खराब करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस कृत्य से राष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुंची है। भाजयुमो के अनुसार भोपाल संभाग के अंतर्गत दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, शिवाजी चौराहा के पास भोपाल ग्रामीण, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, रायसेन और नर्मदापुरम के कार्यकर्ता एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा ग्वालियर, मुरैना, सागर, इंदौर, खंडवा, उज्जैन, मंदसौर, रीवा, शहडोल, जबलपुर और छिंदवाड़ा सहित अन्य जिलों में भी कांग्रेस कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। भाजयुमो ने कहा है कि यह विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण लेकिन आक्रामक तरीके से किया जाएगा और कांग्रेस तथा राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की जाएगी। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 72 घंटे में 54 एफआईआर: तीन करोड़ से अधिक की ठगी, डिजिटल अरेस्ट से लेकर 10-12 रुपए की लिंक तक से खाली हुए खाते
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed