फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Next month unemployed youth will hold a massive movement in the capital Bhopal, protest on Teachers' Day with

Mp news:अगले माह बेरोजगार युवा राजधानी भोपाल में करेंगे महाआंदोलन, कई मांगों को लेकर शिक्षक दिवस पर प्रदर्शन

Mon, 19 Aug 2024 07:40 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 19 Aug 2024 07:40 PM IST
सार

प्रदेश के बेरोजगार युवा अगले महीने 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर राजधानी भोपाल में जुटेंगे। भर्तियों से जुड़ी अपनी अपनी मांगों को लेकर कई संगठन भोपाल की सड़कों पर उतरने वाले हैं।

विज्ञापन
Next month unemployed youth will hold a massive movement in the capital Bhopal, protest on Teachers' Day with
शिक्षकों का पूर्व में हुआ प्रदर्शन - फोटो : social media

विस्तार

मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवा अगले महीने 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर राजधानी भोपाल में जुटेंगे। भर्तियों से जुड़ी अपनी अपनी मांगों को लेकर कई संगठन भोपाल की सड़कों पर उतरने वाले हैं। ये सभी संगठन 5 सितंबर को भोपाल में अलग अलग प्रदर्शन करेंगे। स्कूल में शिक्षकों के हजारों पद खाली है, भर्तो हो नहीं रही है, ऐसे में अब शिक्षक बनने के लिए आंदोलन कर रहे युवा बेरोजगार शिक्षक दिवस मनाएंगे। इसके लिए भोपाल चलो का नारा शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


शिक्षकों की यह है परेशानी
शिक्षक दिवस पर होने वाले प्रदर्शन में अकेले स्कूल शिक्षा से जुड़े तीन संगठन मैदान में उतरेंगे। अतिथि शिक्षक अपनी नियुक्ति के लिए, वेटिंग शिक्षक वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 में पदों को बढ़ाने के लिए और शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ भर्ती पूर्ण कराने की मांग को लेकर भोपाल की सड़कों पर उतरेगा।
विज्ञापन


ये बेरोजगार भी करेंगे प्रदर्शन 
 पटवारी भर्ती जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग सहित जेल उपनिरीक्षक, जेल प्रहरी, फॉरेस्ट गार्ड के 15 महीने से रिजल्ट जारी नहीं होने के विरोध में बेरोजगार सेना मैदान में उतरेगी। बेरोजगार सेना भी 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस को ही भोपाल में प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवाओं की ये मुख्य समस्याएं
1. मई 2023 में हुई वर्ग 2 की पात्रता परीक्षा का अभी तक मुख्य परीक्षा की तारीख नहीं आई है।
2. शिक्षक पात्रता वर्ग- 2 में अभी तक ये नहीं बताया गया है कि कितने पदों पर भर्ती होगी?
3. PNST की पिछले साल भर्ती का परीक्षा परिणाम आया नहीं और नई परीक्षा के फॉर्म भरवा लिए गए है।
4. लाखों पद बैकलॉग के खाली पड़े हुए है,सरकार इन पर भर्ती नहीं कर रही है।
5. पिछले 8 सालों से सब इंस्पैक्टर।की भर्ती नहीं हुई है। सरकारी विभागों में रिक्त पद पड़े हुए हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed