MP Board Result 2025: 10वीं-12वीं में बेटियों का दबदबा, जानें असफल छात्रों के लिए सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?
MP Board 10th 12th Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इस बार के परिणाम में फिर बेटियों ने बाजी मारी है। जहां, सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 10वीं में टॉप किया है। वहीं 12वीं में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने क्या कुछ का, आइये जानते हैं।
विस्तार
मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 6 मई का दिन खास रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10वीं-12वीं परीक्षा के रिजल्ट जारी किए। इन परीक्षा परिणामों में बेटियों ने बाजी मार ली। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मैं गौरवान्वित हूं। आज मन गदगद है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 10वीं ओर 12वीं में फिर बेटियों ने बाजी मारी है। बेटियां हमारा, मान, सम्मान और गौरव बढ़ा रही हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार पिछले 15 सालों का रिकार्ड टूटा है। सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 10वीं में टॉप किया है। उन्हें 500 में से 500 नंबर मिले हैं। इसी तरह 12वीं में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रहा। परीक्षा परिणाम में नरसिंहपुर पहले और मंडला दूसरे स्थान पर है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने छात्रों और शिक्षकों को रिजल्ट की बधाई दी।
पढ़ें: बारहवीं का परिणाम हुआ जारी, सतना की प्रियल द्विवेदी ने किया टॉप; 500 में से 492 अंक मिले
उन्होंने कहा कि परीक्षा में असफल विद्यार्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं। उनके अवसर अभी समाप्त नहीं हुए हैं। उन्हें तत्काल दूसरी बार परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। हमारी सरकार छात्रों के हितों का पूरा ध्यान रख रही है। ताकि, उनका पूरा साल खराब न हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदल रही शिक्षा नीति में नवाचार भी हो रहे हैं। सीएम डॉ. यादव ने असफल विद्यार्थियों के परिजनों से कहा कि वे बच्चों के साथ खड़े रहें। उन्होंने कहा कि हर बच्चा योग्य है। उसके असफलता के पीछे कोई न कोई वजह होगी। इस बार पिछले 15 सालों का रिकार्ड टूटा है। सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 10वीं में टॉप किया है। उन्हें 500 में से 500 नंबर मिले हैं। इसी तरह 12वीं में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। आज बेटियां हम सबका मान-सम्मान बढ़ा रहीं हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
