फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Weather will be clear in the state on Diwali, possibility of clouds in some districts, cold will s

Mp weather: प्रदेश में दीपावली पर साफ रहेगा मौसम, कुछ जिलों में बादल छाने की संभावना, नवंबर मे शुरू होगी ठंड

Wed, 30 Oct 2024 08:03 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 30 Oct 2024 08:03 PM IST
सार

प्रदेश में कुछ जिलों में ठंड का असर दिख रहा है तो कुछ जिला में तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग ने दीपावली पर मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 14.8 तो खजुराहो का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
MP weather: Weather will be clear in the state on Diwali, possibility of clouds in some districts, cold will s
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। हालांकि प्रदेश में सिस्टम एक्टिव होने से कुछ जिलों में हल्की बारिश भी लगातार देखी जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दीपावली में ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहेगा वहीं कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे। प्रदेश में इन दिनों गुलाबी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। वहीं कई जिलों में दिन में गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि दिवाली तक मौसम शुष्क बना रहेगा उसके बाद ठंड अपना असर दिखना शुरू करेगी। 
विज्ञापन



एक बार फिर हो सकती है बारिश
अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और रात के तापमान में धीरे-धीरे अंतर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ता हुआ दिखाई देगा, लेकिन इसके पहले एक बार फिर बारिश दस्तक दे सकती है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उससे सटे ओडिशा पर एक चक्रवात बना हुआ है। इसकी वजह से दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश में हल्की बारिश का दौर देखने को मिलेगा। ये चक्रवात दक्षिण दिशा की ओर झुका हुआ है जिसकी वजह से बारिश का मौसम बन रहा है।
विज्ञापन



मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट 
मध्य प्रदेश मौसम विभाग में दीपावली के अवसर पर मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दिवाली तक वैसे तो मौसम साफ रहेगा लेकिन उसके बाद ठंड बढ़ती हुई दिखाई देगी। कई जगह पर हल्की बारिश देखी गई है और कहीं पर धूप खिली हुई नजर आ रही है। कई जगह पर धूप ज्यादा तेज है जिसकी वजह से गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि, रात का तापमान लगातार गिर रहा है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाने कब बढ़ेगी प्रदेश में ठंड 
 दीपावली तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। दिन का तापमान सामान्य रहने वाला है और तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास होगा। हालांकि, धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी। रात के समय ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।


पचमढ़ी सबसे ज्यादा ठंड खजुराहो गर्म
मध्य प्रदेश में दो प्रकार के मौसम देखे जा रहे हैं, कुछ शहरों में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है तो कुछ में अभी भी तापमान 37 डिग्री से ज्यादा पहुंच रहा है। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में मौसम ठंडा है। यहां दिन का तापमान 28.3 डिग्री और रात में 14.8 डिग्री है। भोपाल, इंदौर, खंडवा, खरगोन, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, मंडला, नौगांव, टीकमगढ़ में रात का तापमान 20 डिग्री है। यदि दिन की बात करें तो ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री से ज्यादा चल रहा है। बुधवार को खजुराहो में सबसे ज्यादा पारा 37.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed