फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: More than half an inch of water fell in Balaghat of Madhya Pradesh, temperature crossed 35 degrees

MP Weather: मध्य प्रदेश के बालाघाट में आधा इंच से ज्यादा गिरा पानी, खजुराहो में 35 डिग्री पार पहुंचा पारा

Fri, 12 Sep 2025 08:36 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 12 Sep 2025 08:36 PM IST
सार

शुक्रवार को प्रदेश के 7 जिलों में बारिश दर्ज की गई वहीं खजुराहो में सबसे ज्यादा 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बालाघाट में आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं बैतूल, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, मंडला, नरसिंहपुर, शिवनी में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
MP Weather: More than half an inch of water fell in Balaghat of Madhya Pradesh, temperature crossed 35 degrees
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में दो तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं। स्ट्रांग सिस्टम कमजोर होने से भारी बारिश का दौर थमा हुआ है। प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का दौर चल रहा है तो वहीं कई जिलों में तेज गर्मी भी पड़ रही है। शुक्रवार को भी प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहा जहां 7 जिलों में बारिश दर्ज की गई वहीं खजुराहो में सबसे ज्यादा 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बालाघाट के मलाजखंड में आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं बैतूल, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, मंडला, नरसिंहपुर, शिवनी में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 15 सितंबर के बाद एक बार फिर से पूरे प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन





इसलिए भारी बारिश से राहत
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण कुमार शर्मा के अनुसार, वर्तमान में जितने भी सिस्टम एक्टिव है, वे प्रदेश से काफी दूर है। इस वजह से तेज बारिश होने के आसार नहीं है। 15-16 सितंबर से सिस्टम नजदीक आएंगे। इससे फिर से बारिश होने लगेगी। प्रदेश में अब तक औसत 41.6 इंच बारिश हो चुकी है, जो कोटे से 10 प्रतिशत अधिक है। 30 से ज्यादा जिलों में सामान्य बारिश का कोटा फुल हो चुका है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सोम डिस्टलरी पर सेंट्रल एक्साइज की बड़ी कार्रवाई, टैक्स चोरी की जांच में अब तक 14 करोड़ सरेंडर
विज्ञापन
विज्ञापन



एमपी में अब तक औसत 41.6 इंच बारिश
प्रदेश में अब तक औसत 41.6 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 34.2 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.4 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है। 4.6 इंच पानी ज्यादा गिर गया है। 30 जिले-भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो चुका है। कई जिले ऐसे हैं, जहां आंकड़ा डेढ़ सौ प्रतिशत के पार है। श्योपुर में कुल 213 प्रतिशत पानी गिर चुका है।

यह भी पढ़ें-प्रदेश में खाद की किल्लत, नेता प्रतिपक्ष ने लगाया कालाबाजारी का आरोप, बोले-प्रदेश में कागजों पर है खाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed