फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Madhya Pradesh's day temperature crossed 43 degrees, heat will increase further, weather wil

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में 43 डिग्री पार पहुंचा पारा, और बढ़ेगी गर्मी, दो दिन बाद बदलेगा मौसम

Thu, 17 Apr 2025 08:05 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 17 Apr 2025 08:05 PM IST
सार

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में गर्मी का असर तेज होने लगा है। प्रदेश का तापमान 43 डिग्री के पार  पहुंच गया है। अगले 2 दिन तक तापमान और बढ़ने की संभावना है। ग्वालियर, चंबल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में हीट वेव भी चल सकती है।
 

विज्ञापन
MP Weather Today: Madhya Pradesh's day temperature crossed 43 degrees, heat will increase further, weather wil
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है। प्रदेश के 19 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। इनमें सबसे गर्म नर्मदापुरम रहा, जहां तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में अगले 2 दिन तेज गर्मी का असर रहेगा। ग्वालियर, चंबल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में हीट वेव यानी, लू भी चल सकती है। मौसम विभाग ने 18 अप्रैल तक तेज गर्मी की संभावना जताई है। इस दौरान बारिश के आसार नहीं है। पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा-शहडोल संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन



अधिकतम तापमान वाले शहर

शहर         अधिकतम तापमान

नर्मदापुरम    43.6
रतलाम         43.2
गुना              42.4
नरसिंघपुर     42.0
ग्वालियर       42.0
धार              42.0




दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम 
मध्य प्रदेश मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि प्रदेश में अभी तीन सिस्टम एक्टिव है। इनमें दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और तीसरा ट्रफ शामिल हैं। 16 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) प्रभावित कर सकता है। ऐसा होता है तो प्रदेश में दो दिन बाद असर देखने को मिलेगा। जिससे पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मंगलवार को तेज गर्मी का असर रहा। इस कारण कई शहरों में दिन का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया।  रतलाम में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई।  यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धार-नर्मदापुरम में 41.2 डिग्री, खंडवा में 41.1 डिग्री, शाजापुर-नरसिंहपुर में 40.6 डिग्री और खरगोन में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में सबसे ज्यादा 40.8 डिग्री रहा। इंदौर में 40.1 डिग्री, भोपाल में 39.5 डिग्री, जबलपुर में 38.6 डिग्री और ग्वालियर में तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-नगर निगम का 15 दिन बाद खोला पोर्टल,करदाताओं ने बढ़े हुए दरों के साथ जमा किया टैक्स,विपक्ष जाएगा कोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहेगा अप्रैल माह में मौसम
 तीसरे सप्ताह में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 2 से 3 दिन लू चल सकती है। हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि चौथा सप्ताह मे उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है।


यह भी पढ़ें-नगर निगम के अमले ने कई क्षेत्रों से हटाए अतिक्रमण, प्रगति नगर में सरकारी जमीन पर बनीं चार दुकानें ढहाई

प्रदेश में तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

17 अप्रैल: उज्जैन, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, पन्ना, छतरपुर, श्योपुर, मुरैना, निवाड़ी और भिंड में तेज गर्मी का असर रहेगा। भोपाल, इंदौर में भी पारा 41 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

18 अप्रैल: उज्जैन, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी,अशोकनगर, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर में तेज गर्मी की संभावना है। कहीं-कहीं गर्म हवाएं भी चल सकती है।

19 अप्रैल: दिन-रात के पारे में गिरावट हो सकती है। ऐसा वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी के चलते होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed