फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Heavy rains in many districts of the state including Pandhurna, Maihar, Dindori, mercury cro

Mp Weather Today: पांढुर्णा, मैहर,डिंडौरी समेत प्रदेश के कई जिलों में गिरे ओले हुई बारिश, पारा 43 डिग्री पार

Thu, 01 May 2025 08:07 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 01 May 2025 08:07 PM IST
सार

Mp Weather Today: गुरुवार को पांढुर्णा, मैहर,डिंडौरी समेत कई जिलों में ओले के साथ बारिश हुई तो भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत कई शहरों में गर्मी का असर देखा गया। मौसम विभाग का कहना है मौसम का इस तरह का मिजाज चार-पांच दिन तक बना रह सकता है।

विज्ञापन
MP Weather Today: Heavy rains in many districts of the state including Pandhurna, Maihar, Dindori, mercury cro
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अलग-अलग स्थानों पर बनी दो मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ नमी आने का सिलसिला बना हुआ है। गुरुवार पांढुर्णा, मैहर, डिंडौरी समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत कई शहरों में गर्मी का असर देखा गया। मौसम विभाग ने रात में  डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, मैहर, सिवनी और बालाघाट में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश के कई जिलों गर्मी ने लोगों को परेशान किया दिन का पारा 43 डिग्री पार दर्ज किया है। राजधानी भोपाल में भीषण गर्मी रही है। यहां का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है मौसम का इस तरह का मिजाज चार-पांच दिन तक बना रह सकता है। 
विज्ञापन



विज्ञापन


शाजापुर सबसे गर्म रहा
मई के पहले ही दिन उज्जैन, शाजापुर, रतलाम, गुना और नरसिंहपुर में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया। शाजापुर सबसे गर्म रहा। यहां पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा। रतलाम में 43.6 डिग्री, उज्जैन में 43.4, गुना और नरसिंहपुर में 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। धार, खरगोन, खंडवा, शिवपुरी, रायसेन, टीकमगढ़, सागर, दमोह, बैतूल, खजुराहो और नर्मदापुरम में पारा 41 डिग्री या इससे अधिक रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 42.5 डिग्री, इंदौर में 42, ग्वालियर में 39.6 और जबलपुर में तापमान 40.2 डिग्री रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मई पहले सप्ताह में ओले और बारिश का अलर्ट
मई के पहले सप्ताह में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। अगले 4 दिन यानी, 1 से 4 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बादल, बारिश, आंधी, गरज-चमक और ओले गिरने की संभावना है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने से अगले 24 घंटे में सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और डिंडोरी में हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, धार, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी आंधी-बारिश का अलर्ट है।

यह भी पढ़ें-हिंदू छात्राओं को रईसजादों से संबंध बनाने का दबाव बनाता था साहिल, बेचने वाले थे अश्लील वीडियो


अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम


1 मईः सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और डिंडौरी में हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, धार, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी आंधी-बारिश का अलर्ट है।


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में दो तरह के मौसम, कहीं बारिश तो कहीं तेज गर्मी का असर, कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम

2 मई: जबलपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर,शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, सागर में आंधी, बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, भोपाल, शाजापुर, सीहोर, इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल में भी आंधी चल सकती है।

3 मई: छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले गिरने का अलर्ट है। ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, हरदा, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर में आंधी चलेगी।

4 मई: ग्वालियर, जबलपुर, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सीधी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना में तेज आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed