{"_id":"68c77513eda984743b089dcd","slug":"mp-weather-today-rain-alert-in-13-districts-of-madhya-pradesh-today-heavy-rain-expected-in-the-state-for-the-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather: प्रदेश के 10 जिले में हुई बारिश, रायसेन में 2, सतना में सवा इंच गिरा पानी, भोपाल में लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather: प्रदेश के 10 जिले में हुई बारिश, रायसेन में 2, सतना में सवा इंच गिरा पानी, भोपाल में लगा लंबा जाम
Mon, 15 Sep 2025 08:26 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 15 Sep 2025 08:26 PM IST
सार
सोमवार को मध्यप्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर रहा। रायसेन में सबसे ज्यादा 2 इंच पानी गिरा। वहीं, सतना में सवा इंच और मंडला-पचमढ़ी में आधा इंच बारिश हुई। भोपाल में दिनभर धूप खिली रही। शाम को तेज बारिश हुई। जिससे होशंगाबाद रोड़ पर एक किलो मीटर जाम लग गया। लोग एक घंटे तक परेशान होते रहे।
विज्ञापन
भोपाल में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में लो प्रेशर एरिया की एक्टिविटी की वजह से बारिश का दौर चल रहा है। सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर रहा। रायसेन में सबसे ज्यादा 2 इंच पानी गिरा। वहीं, सतना में सवा इंच और मंडला-पचमढ़ी में आधा इंच बारिश हुई। रायसेन, सतना, मंडला, पचमढ़ी, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, सिवनी में भी बारिश दर्ज हुई। इधर भोपाल में दिनभर धूप खिली रही। शाम को तेज बारिश हुई। तेज बारिश के चलते होशंगाबाद रोड़ पर एक किलो मीटर जाम लग गया। लोग एक घंटे तक परेशान होते रहे। गाड़ियां रेंगती रहीं। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि शाम के समय लोग ऑफिस से छूटे थे उसी समय बारिश होने लगी इसलिए कुछ समय के लिए जाम लग गया।
विज्ञापन
अगले सप्ताह मानसून वापसी की संभावना
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि लो प्रेशर एरिया की एक्टिविटी की वजह से मध्यप्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। अगले 2 दिन भी तेज बारिश हो सकती है। अगले हफ्ते से मध्यप्रदेश से मानसून की वापसी होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें-प्रदेश में बारिश का नया सिस्टम एक्टिव, भोपाल समेत कई जिलों में हुई बारिश, अगले 3 दिन के लिए अलर्ट
प्रदेश में अब तक औसतन 42 इंच बारिश दर्ज
मध्यप्रदेश में अब तक औसत 42 इंच बारिश हो चुकी है। जबकि अब तक 34.9 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.1 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है। इस सीजन में इंदौर और उज्जैन संभाग की स्थिति ठीक नहीं है। यहां सबसे कम पानी गिरा है। सबसे कम बारिश वाले टॉप-5 जिलों में बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा खरगोन और शाजापुर शामिल हैं। जबकि जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में तेज बारिश हुई है। छतरपुर, मंडला, टीकमगढ़, उमरिया समेत कई जिलों में बाढ़ आ गई।ग्वालियर-चंबल में भी मानसून जमकर बरसा है। यहां के सभी 8 जिलों में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है। इनमें ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर शामिल हैं।
यह भी पढ़ें-पीएम 17 को करेंगे ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स करेंगे जागरूक