{"_id":"68c621fcb26347ee730f77bc","slug":"mp-weather-today-heavy-rain-alert-in-8-districts-of-madhya-pradesh-today-rain-will-fall-in-indore-bhopal-ja-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather: प्रदेश में बारिश का नया सिस्टम एक्टिव, भोपाल समेत कई जिलों में हुई बारिश, अगले 3 दिन के लिए अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather: प्रदेश में बारिश का नया सिस्टम एक्टिव, भोपाल समेत कई जिलों में हुई बारिश, अगले 3 दिन के लिए अलर्ट
Sun, 14 Sep 2025 08:11 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 14 Sep 2025 08:11 PM IST
सार
रविवार को भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश का दौर बना रहा। भोपाल में दोपहर में करीब एक घंटा तेज बारिश हुई। जबलपुर, बैतूल, पचमढ़ी, राजगढ़ में भी बारिश का दौर चला। इटारसी में भी तेज पानी गिरा।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में कई दिनों से भारी बारिश से राहत मिली थी। अब एक बार फिर से प्रदेश में बारिश का नया सिस्टम एक्टिव हो गया है। एक मानसून टर्फ प्रदेश के बीच में से गुजर रही है। इसके चलते इंदौर, भोपाल, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में असर देखने को मिल रहा है। रविवार को भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश का दौर बना रहा। भोपाल में दोपहर में करीब एक घंटा तेज बारिश हुई। जबलपुर, बैतूल, पचमढ़ी, राजगढ़ में भी बारिश का दौर चला। इटारसी में भी तेज पानी गिरा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मानसून टर्फ की एक्टीविटी
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश में मानसून टर्फ की एक्टीविटी देखने को मिली। वहीं अन्य सिस्टम भी एक्टिव है। इसके चलते रविवार को कई जिलों में बारिश हुई। अगले 24 घंटे के दौरान भी तेज बारिश होने के आसार है।
यह भी पढ़ें-लव जिहाद मामले में चला बुलडोजर, परिवार जनों का फूटा गुस्सा, बोले मंत्री-विधायक पर कार्रवाई क्यों नहीं
विज्ञापन
प्रदेश में अब तक 41.9 इंच बारिश हुई
प्रदेश में अब तक औसत 41.9 इंच बारिश हो चुकी है, जो कोटे से 11 प्रतिशत अधिक है। 30 से ज्यादा जिलों में सामान्य बारिश का कोटा फुल हो चुका है। मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर-उज्जैन संभाग में हाल बुरे हैं। 15 में से 5 जिले-खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, शाजापुर और बड़वानी में 27 इंच पानी भी नहीं गिरा है। अब तक औसत 41.9 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 34.5 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.4 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है। 4.9 इंच पानी ज्यादा गिर गया है। 30 जिले-भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो चुका है।
यह भी पढ़ें-भोपाल में बुलडोजर कार्रवाई, लव जिहाद केस के आरोपियों के अवैध मकान ढहाए गए